Friday, June, 27,2025

मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन में भागीदारी जरूरी: यादव

देहरादून: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को देहरादून के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय चन अकादमी में प्रोजेक्ट एलीफेंट की 21 वीं संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हाथी क्षेत्र वाले राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों, वैज्ञानिकों और प्रक्षेत्र विशेषज्ञों के साथ-साथ प्रमुख संरक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने प्रोजेक्ट एलीफेंट की प्रगति की समीक्षा की और भारत में हाथी संरक्षण के लिए भावी परिदृश्य पर विचार-विमर्श किया। बैठक में मानव-हाथी संघर्ष पर ध्यान दिया गया, जो मानव सुरक्षा और हाथी संरक्षण के लिए निरंतर एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। चर्चाओं में मानव-हाथी संघर्ष के प्रबंधन में सामुदायिक भागीदारी पर जोर दिया गया।

भूपेंद्र यादव ने इस बात पर बल दिया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष का प्रभावी प्रबंधन वन्यजीव संरक्षण कार्यक्रमों की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। यादव ने अग्रिम पंक्ति के वन कर्मचारियों और जमीनी स्तर के संरक्षण कार्यकर्ताओं की कार्य स्थितियों में सुधार और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया। उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए भारतीय रेलवे, विद्युत मंत्रालय, एनएचएआई और खदान डेवलपर्स के साथ समन्वित प्रयासों का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि सलीम अली पक्षी विज्ञान और प्राकृतिक इतिहास केंद्र (एसएसीओएन), भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (आईआईएफएम), भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) और राज्य वन प्रशिक्षण संस्थानों जैसे संस्थानों को जागरूकता और लोक संपर्क कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। यादव ने रेलवे दुर्घटनाओं के कारण हाथियों की मौतों पर डेटा के प्रणालीगत संग्रह और विश्लेषण की आवश्यकता तथा राज्यों, संस्थानों और विशेषज्ञों के बीच ज्ञान साझा करने के महत्व पर भी जोर दिया ताकि इन क्षेत्रों में सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को को बढ़ावा दिया जा सके।

सतपाल महाराज की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात

उत्तराखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से देहरादून में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के अलवर जिले से जुड़ी कई अहम समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। सतपाल महाराज ने अलवर के लिए पानी की आपूर्ति की समस्या, दिल्ली से अहमदाबाद चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस के अलवर में ठहराव और अलवर से शीतल-मुंबई एक्सप्रेस वे के मिलान तक दो टोल टैक्स की बाध्यता को समाप्त करने की मांग प्रमुखता से उठाई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery