Tuesday, August, 12,2025

शहीद पायलट को अंतिम विदाई, दर्शनों के लिए उमड़ पड़े ग्रामीण

पाली: चूरू में जगुआर फाइटर जेट क्रैश में शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा (23) का गुरुवार को पैतृक गांव खिवांदी में सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई युवराज सिंह ने उनकी पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। शहीद के अंतिम संस्कार के दौरान पिता जसवंत सिंह भावुक होकर रोने लग गए। शहीद के पिता होटल व्यवसाय से जुड़े हैं।

वायुसेना के जवानों ने शहीद ऋषिराज सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर देकर आखिरी सलामी दी। इससे पहले पैतृक गांव में शहीद की तिरंगा यात्रा निकाली गई। आगे वायुसेना के जवान व पीछे गांव वाले भारत की माता की जय और ऋषिराज अमर रहे के नारे लगाते हुए चले। इससे पहले शाम करीब 6.10 बजे शहीद की पार्थिव देह पैतृक गांव खिवांदी (पाली) पहुंची। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए घर के आंगन में पार्थिव देह को रखा गया, जहां परिजनों और आस-पास के गांवों से आए सैकड़ों लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंत्री जोराराम कुमावत, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत और पूर्व सांसद पुष्प जैन ने भी शहीद की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर एल. एन. मंत्री, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, बाली अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, सैन्य अधिकारी, उपखण्ड अधिकरी कालूराम कुम्हार, पुलिस प्रशासन व परिजन व ग्रामवासी मौजूद थे।

मंत्री शेखावत ने अर्पित किया पुष्प चक्र

इससे पहले शहीद की पार्थिव देह जोधपुर एयरपोर्ट पहुंची थी, जहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुष्प चक्र अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। शेखावत ने शहीद के पिता को ढांढस बंधाया। यहां से हेलिकॉप्टर के जरिए शहीद की पार्थिव देह सिरोही पहुंची और फिर सड़क मार्ग से पैतृक गांव खिवांदी पहुंची।

बचपन से ही था लड़ाकू विमानों से लगाव

परिवार के एक सदस्य प्रताप सिंह के अनुसार ऋषि राज सिंह बचपन से ही लड़ाकू विमानों के प्रति आकर्षित थे और हमेशा से लड़ाकू पायलट बनना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वह पढ़ाई में बहुत होशियार थे और जोधपुर से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने एनडीए की प्रवेश परीक्षा दी। चयन के बाद, वह पुणे में एनडीए में शामिल हो गए और पायलट बनने के अपने सपने को साकार करने के लिए वायु सेना को चुना। ऋषि राज सिंह के परिवार में उनके पिता जसवंत सिंह, जो एक होटल व्यवसायी हैं, उनकी मां भंवर कंवर और उनके छोटे भाई युवराज सिंह हैं।

चाचा ने उठाए फाइटर जेट पर सवाल

शहीद पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा के चाचा हितपाल सिंह ने कहा कि वह हमारे परिवार का गौरव था। उसका करियर मजबूत होने के बाद, हमने उसके जीवन के अगले अध्याय की तैयारी शुरू कर दी थी और उम्मीद थी कि एक-दो साल में उसकी शादी हो जाएगी, लेकिन अब सब कुछ
खत्म हो गया है। पायलट की मौत के लिए पुराने लड़ाकू विमानों को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि भारतीय पायलट की कीमत पर ऐसी पुरानी मशीनों को चलाने की अनुमति क्यों दी जा रही है। उन्होंने इसे व्यक्तिगत और राष्ट्रीय दोनों तरह का नुकसान बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery