Tuesday, April, 22,2025

जयकारों के साथ मां हिंगलाज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

बालोतरा: जिले के समदड़ी इलाके में झूपा मठ में नवनिर्मित हिंगलाज माता मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को धार्मिक अनुष्ठान व हवन-पूजा के बाद हिंगलाज माता की नवनिर्मित प्रतिमा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके साथ ही शिखर कलश स्थापित किया गया। इससे पहले मंदिर परिसर पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। साधु-संतों ने प्रवचन भी दिए। इससे पूर्व शनिवार रात को भजन संध्या में गायक कलाकारों की ओर से भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। महोत्सव में बड़ी संख्या में साधु संत व भक्तजन पहुंचे और प्रसादी ग्रहण की।

महायज्ञ में वैदिक मंत्रों की गूंज

महोत्सव के दौरान आयोजित महायज्ञ में मुख्य यजमानों तथा विद्वान आचार्य पंडितों की ओर से वैदिक विधि-विधान के अनुसार आहुतियां दी गईं। यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रों की गूंज ने समूचे वातावरण को और पवित्र बना दिया। बाड़मेर साधु समाज की ओर से मठाधीश मृत्युंजय पुरी का चादर ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मठाधीश ने साधु-संतों का स्वागत-सत्कार करते हुए उन्हें भेंट प्रदान की। आयोजन में जूना अखाड़ा सहित विभिन्न संत महात्माओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

संत- महापुरुषों की रही मौजूदगी

इस आयोजन में महंत मनोहरपुरी, डॉ. करणपुरी, महेशपुरी, दादागुरु केदारपुरी, मनोजगिरी, संतपुरी, रामूपुरी (अष्ट कौशल महंत), अन्नपूर्णापुरी (हरिद्वार), थानापति धवलपुरी, सत्यमगिरी (कोटेश्वर), राकेशगिरी, मोहितपुरी, रामनपुरी, सत्यनारायण भारती, जगदीशपुरी (चौहटन), ओंकार भारती (पेराऊ मठ), हरि भारती (भलरो का वाड़ा), जनकपुरी (होटलू), मुकेशपुरी, करणपुरी, कवराजपुरी, भुवनेश्वरपुरी (खारवा मठ), लाडूगिरी, नृसिंहदास महाराज जैसे अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery