Thursday, April, 02,2026

मां ने बच्चों संग फांसी लगाई, 2 की मौत... बेटे की हालत नाजुक

हनुमानगढ़: जिले के पल्लू क्षेत्र में जहां एक मां ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। इस हादसे में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 वर्षीय मासूम बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।

13 घटना पल्लू के अर्जुनसर रोड स्थित एक मकान की है। यहां रहने वाली 30 वर्षीय सुमन, उसकी साल की बेटी रितिका और 7 साल का बेटा गीतेश एक साथ फंदे पर लटके मिले। सबसे पहले पड़ोस में रहने वाले युवक को शक हुआ, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को नीचे उतरवाया, लेकिन तब तक सुमन और रितिका की मौत हो चुकी थी।
गंभीर हालत में गीतेश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर हनुमानगढ़ लाया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सुमन ने पहले बच्चों को फांसी पर लटकाया और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में पुष्टि नहीं की है। घटना के समय पति घर पर नहीं था और वह रावतसर गया हुआ था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery