Wednesday, June, 24,2026

रणथंभौर में आठ बाघों के दीदार से रोमांचित हुए वन मंत्री संजय शर्मा

सवाई माधोपुर: वन राज्य मंत्री संजय शर्मा अपने दो दिवसीय रणथम्भौर दौरे के दौरान बाघों के दीदार से रोमांचित नजर आए।
सोमवार को उन्होंने यहां राज्य स्तरीय सीएसआर कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया और वन एवं वन्यजीव संरक्षण में कॉर्पोरेट क्षेत्र की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। कॉन्क्लेव के बाद मंत्री ने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरुण प्रसाद के साथ रणथंभौर टाइजर रिजर्व में शाम की सफारी की। सफारी के दौरान नाल घाटी और आस-पास के क्षेत्र में उन्हें एक साथ आठ बाघों के दीदार हुए। बाघों की लगातार मौजूदगी और उनकी गतिविधियों को देखकर मंत्री ने अधिकारियों से उनकी मूवमेंट, टेरिटरी और संरक्षण प्रबंधन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने आगामी 1 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून ब्रेक के दौरान वन विभाग की तीन माह की कार्ययोजना की भी समीक्षा की।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery