Monday, November, 03,2025

चलती वैन में लगी आग, दो बच्चे झुलसे

चित्तौड़गढ़: शहर के गांधीनगर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक निजी वैन में अचानक आग लग गई। वैन में दो छोटे बच्चे भी मौजूद थे, जो झुलस गए। आग इतनी तेजी से फैली कि वैन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वैन में लगी गैस किट से रिसाव के चलते बाद में जोरदार विस्फोट भी हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

एएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि, मरमी निवासी काशीराम तेली गुरुवार दोपहर वैन से चित्तौड़गढ़ शहर में रहने वाली अपनी बेटी के घर आए थे। वहां से वह अपनी बेटी के दो बच्चों को लेकर गांधीनगर क्षेत्र स्थित एक रिश्तेदार के घर गए थे। लौटते समय वैन में अचानक आग लग गई। काशीराम ने वैन को तुरंत रोका और दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बच्चे हल्के से झुलस गए थे। कुछ ही पलों में वैन ने आग पकड़ ली और जलने लगी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना से एएसआई सुरेंद्र सिंह और एएसआई जितेंद्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery