Friday, June, 27,2025

लोगों ने समझे पाकिस्तानी ड्रोन निकले स्टारलिंक के सैटेलाइट

बीकानेर: यहां आसमान में शनिवार रात एक लाइन में दस लाइट्स चमकती नजर आईं। उसे देख लोगों को एकबारगी तो लगा कि ये पाकिस्तानी ड्रोन हैं। हालांकि, बाद में यह कयास निर्मूल साबित हुआ। पुलिस का कहना था कि ये एलन मस्क के स्टारलिंक सैटेलाइट्स थे। जानकारी के अनुसार रात करीब 9 बजे गजनेर रोड कोडमदेसर की तरफ आकाश में ड्रोन जैसी 10 से ज्यादा चमकदार वस्तुएं दिखाई दीं। ये एक ही लाइन में चल रही थीं। जिसने भी देखा, सभी ने इन्हें ड्रोन समझा। घबराकर लोगों ने पुलिस थानों में फोन करने शुरू कर दिए। कुछ ही देर में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये स्टारलिंक सैटेलाइट्स हैं। इनका मूवमेंट शनिवार और रविवार को बीकानेर के ऊपर रहेगा। रात के समय ये कहीं भी दिखाई दे सकते हैं। इसलिए भयभीत होने की जरूरत नहीं है।

खास बात यह है कि रात में पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी अपने फार्म पर बैठे थे। उन्हें आसमान में ड्रोन जैसी वस्तु नजर आई तो उन्होंने आईजी ओमप्रकाश को सूचना दी। उसके बाद पुलिस, आर्मी और इंटेलिजेंस एजेंसियां सक्रिय हो गई।

कंपनी प्रमोशनल डेटा प्लान करेगी जारी

एक रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क स्टारलिंक का मंथली 10 डॉलर यानी लगभग 840 रुपए से कम कीमत वाला प्रमोशनल अनलिमिटेड डेटा प्लान जारी करेंगे। सैटेलाइट ट्रैकिंग एप्स का उपयोग करके सैटेलाइट के मूवमेंट को लाइव देखा जा सकता है।

भारत में अप्रूवल का इंतजार

जानकारी के अनुसार स्टारलिंक को भारत में सेवाएं शुरू करने के लिए अप्रूवल मिलने का इंतजार है। स्टारलिंक समेत सैटेलाइट कम्युनिकेशंस कंपनियों का टारगेट अपने यूजर बेस को तेजी से बढ़ाना है। यह मिड-टू-लॉन्ग टर्म में 10 मिलियन यानी 1 करोड़ कस्टमर तक पहुंच सकता है।

इन सैटेलाइट्स की स्पीड है 450 किलोमीटर प्रतिघंटा

स्टारलिंक सैटेलाइट्स पृथ्वी से लगभग 550 किलोमीटर ऊपर लो अर्थ ऑर्बिट में घूमते हैं। इनकी स्पीड 450 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है। ये सैटेलाइट्स एक साथ कई देशों में कवरेज प्रदान करते है। वर्तमान में स्टारलिंक के पास 7,000 से अधिक सैटेलाइट हैं, जो धीरे-धीरे बढ़कर 40,000 तक पहुंच सकते हैं। भारत के लोगों को जल्द ही सैटेलाइट इंटरनेट मिलने वाला है। एलन मस्क की स्टारलिंक समेत कई सैटेलाइट कम्युनिकेशंस फर्म्स से कुछ दिनों के भीतर ही भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery