Friday, September, 26,2025

नवजात के मुंह में पत्थर ठूंसकर फेविक्विक लगाई, जंगल में फेंका

भीलवाड़ा: बिजौलिया इलाके में मंगलवार को ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना ने हर किसी का दिल दहला दिया। यहां 15 दिन के नवजात बच्चे को क्रूरतापूर्वक लावारिस हालत में जंगल में फेंक दिया गया। बच्चे के रोने की आवाज न आए, इसलिए उसके मुंह में पत्थर तूंसकर फेविक्विक से चिपका दिया गया। बच्चे के शरीर पर जलाने के निशान भी मिले हैं। जब बकरियां चरा रहे ग्रामीणों ने बच्चे को तड़पते हुए देखा तो उसे तत्काल उठाकर बिजौलिया चिकित्सालय ले गए। यहां अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश धाकड़ ने बताया कि बच्चा करीब 15 से 20 दिन का है। उसके मुंह पर फेविक्विक लगाया गया था, दाई जांघ पर जलाने के निशान भी मिले हैं। बच्चे को दूध पिलाया गया है। बच्चे का वजन ढाई किलो के करीब है। फिलहाल, बच्चे की हालत को देखते हुए उसे भीलवाड़ा हायर सेंटर भेजा गया है। बिजौलिया थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ कातिलाना हमले समेत विभित्र धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जंगल में तड़पता मिला नवजात

जानकारी के अनुसार बिजौलिया से 15 किलोमीटर दूर सीतामाता कुंड के निकट मंगलवार दोपहर में कुछ चरवाहे बकरियां चरा रहे थे। इस दौरान उन्होंने पत्थरों के बीच एक नवजात को तड़पते हुए देखा। नवजात के मुह में पत्थर भरे हुए थे और होठों पर फेविक्विक लगी थी। उन्होंने तत्काल बच्चे के मुंह से पत्थर निकाले तो वह रोने लगा। गर्म पत्थर के कारण उसके पैर भी झुलस गए थे। इन लोगों ने उसे तुरंत बिजौलिया के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए भीलवाड़ा के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय इकाई के लिए रेफर कर दिया।

अस्पतालों का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा बेहद नाजुक हालत में है, लेकिन अब उसे दूध भी पिलाया जा रहा है और वह धीरे-धीर संभल रहा है। पुलिस इस दर्दनाक घटना के पीछे की सच्चाई पता लगाने में जुटी है। हेड कांस्टेबल विजय सिंह ने बताया कि बच्चे को कहां कौन छोड़कर गया। इसके बारे में जानकारी करने के लिए ग्रामीणों और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, मांडलगढ़ और बिजौलिया के हॉस्पिटल में पिछले दिनों हुई डिलीवरी की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

घर में सो रही दो बहनों को सांप ने डसा, मौत

दौसा। लालसोट में सांप के डसने से दो बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें घर में सो रही थी। मंगलवार सुबह अचानक दोनों बहनें चिल्लाई तो पिता ने दोनों को संभाला। बच्चियों ने बताया कि उन्हें सांप ने डसा है। पिता दोनों को मंडावरी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से लालसोट रेफर करने के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना महारिया गांव की बाड़ी की ढाणी की है। बच्चियों के पिता जमनालाल मीणा ने बताया कि सोमवार रात को दोनों बेटियां अर्चना (7) और तनुष्का (5) और बेटा खाना खाने के बाद मां के साथ कच्चे घर में चारपाई में सो गए। सुबह करीब 6 बजे अचानक दोनों बेटिया चिल्लाई। उन्होंने बताया कि किसी जहरीले जीव ने काट लिया है। तभी पास में ही सांप दिखा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery