Wednesday, June, 17,2026

ग्राम विकास अधिकारी 50 हजार रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

बूँदी: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) बूंदी की टीम ने सोमवार को ग्राम पंचायत गरडदा के ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुमार को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी परिवादी की फर्म तरू एंड कम्पनी द्वारा ग्राम पंचायत गरडदा में किए गए पनघट निर्माण कार्य के भुगतान की एवज में रिश्वत मांग रहा था। एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि शिकायत में आरोप था कि 15 लाख रुपए के कार्यों के भुगतान के बदले आरोपी 30 प्रतिशत राशि, लगभग 4.50 लाख रुपए रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी बूंदी की टीम ने कार्रवाई की।

तीन फॉरेस्ट गार्ड रिश्वत लेते गिरफ्तार

एसीबी कोटा की टीम ने सोमवार को तीन फॉरेस्ट गार्ड को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रूपाराम, रामावतार और विजेन्द्र शामिल हैं, जबकि साबूलाल फॉरेस्ट गार्ड को डिटेन किया गया है। एसीबी के अनुसार परिवादी ग्राम लक्ष्मीपुरा में जेसीबी मशीन से खेत सुधार कार्य कर रहा था। आरोप है कि वन विभाग के कार्मिकों ने जेसीबी संचालन की अनुमति देने के बदले एक लाख रुपए प्रतिमाह रिश्वत मांगी, जो बाद में 50 हजार रुपए कर दी। शिकायत के सत्यापन के बाद तीनों आरोपियों को रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट कर लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery