Saturday, February, 21,2026

पूर्णिमा ग्रुप के एनुअल फेस्ट 'आरोहण' में सिंगर शान व सुनंदा शर्मा की शानदार परफॉर्मेंस

जयपुर: पूर्णिमा ग्रुप की ओर से एनुअल स्पोर्ट्स व कल्चरल फेस्ट 'आरोहण 2026' आयोजित किया गया। गत वर्षों की तुलना में इस बार का फेस्ट काफी व्यापक व अनूठा रहा, क्योंकि इसमें कई दिलचस्प गतिविधियों को पहली बार शामिल किया गया। लोकप्रिय सेलिब्रिटीज की परफॉर्मेंस ने फेस्ट को नए आयाम दिए, जिनमें मशहूर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर शान और पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा जैसे नाम शामिल रहे। स्टेंडअप कॉमेडियन आकाश गुप्ता के जोक्स ने आरोहण फेस्ट को हंसी का पावर डोज दिया। 

पूर्णिमा एलुमनी सोसायटी की एडवाइजर रेणु सिंघी, पूर्णिमा ग्रुप के डायरेक्टर जनरल एककेएम शाह, डायरेक्टर इंफ्रास्ट्रक्चर हरि सिंह शेखावत, असिस्टेंट डायरेक्टर इंफ्रास्ट्रक्चर निपुण सिंघी, डीएसडब्लू अश्विनी लाटा, स्टूडेंट काउंसिल पीसीई के अध्यक्ष शिवांग पारीक और पीआईईटी के अध्यक्ष मोहित सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलन कर फेस्ट का विधिवत उद्घाटन कर फेस्ट की ट्रॉफीज का अनावरण किया। तीन दिवसीय फेस्ट में स्टूडेंट्स के लिए कई गतिविधियां आयोजित की गई। 

प्लेबैक सिंगर शान ने अपनी मखमली आवाज के जरिए युवाओं के उत्साह को परवान चढ़ाया। उन्होंने मैं हूं डॉन... गीत के साथ स्टेज पर जोरदार एंट्री ली। इसके पश्चात उन्होंने दास्तां है ये, ओम शांति ओम, दस बहाने करके ले गया दिल, मैं ऐसा क्यूं हूं, क्या मैंने सोचा, वन लव और दिल क्या करे सहित कई हिट नंबर्स से स्टूडेंट्स के उत्साह को नई ऊंचाइयां दी। शान ने बीच—बीच में स्टूडेंट्स के सीधा इंटरेक्शन करते हुए कॉन्सर्ट को जीवंत बनाए रखा। 

प्लेबैक सिंगर व एक्ट्रेस सुनंदा शर्मा की परफॉर्मेंस ने भी युवाओं का दिल जीता। उन्होंने सैंडल, मम्मी नूं पसंद, दिल ले गया, बालियां, कंगना, काला चश्मा और जी करदा सहित कई लोकप्रिय पंजाबी व हिंदी गीत प्रस्तुत किए। सुनंदा ने अपने दमदार वोकल्स, चार्टबस्टर्स और बेमिसाल स्टेज प्रेजेंस के जरिए फेस्ट को नया मोड़ दिया। परफॉर्मेंस की अपनी अनूठी शैली के जरिए वे स्टूडेंट्स से सीधे कनेक्ट हुईं। सिंगर नवजोत आहूजा द्वारा कई पंजाबी गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी गई। स्टेंडअप कॉमेडियन आकाश गुप्ता ने कॉलेज लाइफ, लेट कमर्स, बारिश, विज्ञापन, नूडल्स, सूफी कंसर्ट और गोलगप्पे जैसे विषयों पर मजेदार जोक्स सुनाकर स्टूडेंट्स का भरपूर मनोरंजन किया। 

आरोहण फेस्ट के तहत 'अंडर—25' समिट में एक्टर विनीत कुमार सिंह और पूर्णिमा ग्रुप के डायरेक्टर राहुल सिंघी ने अपने अनुभव के आधार पर कॉलेज लाइफ, करियर निर्माण, अनुशासन और आत्मविश्वास जैसे विषयों पर चर्चा की। विनीत कुमार ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी सुनाते हुए स्टूडेंट्स को अपने सपनों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज लाइफ केवल शिक्षा तक ही सीमित नहीं होती, बल्कि यह स्वयं को पहचानने और अपने लक्ष्य तय करने का महत्वपूर्ण समय होता है।

स्पोर्ट्स कैटेगरी में वॉलीबॉल, कैरम, चेस, क्रिकेट, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुई। फन एक्टिविटीज में स्टूडेंट्स के साथ—साथ फैकल्टी मेंबर्स ने भी हाथ आजमाया। समापन समारोह में फेस्ट की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। 

उल्लेखनीय है कि वार्षिक आरोहण फेस्ट की पूरी प्लानिंग व क्रियान्वयन स्टूडेंट काउंसिल द्वारा किया जाता है। इस फेस्ट की कल्चरल, टेक्निकल और स्पोर्ट्स इवेंट्स के जरिए स्टूडेंट्स को अपनी प्रतिभा व रचनात्मकता दिखाने का मंच प्रदान किया जाता है। उन्हें कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित करना और दिलचस्प तरीके से स्वयं को एक्सप्रेस करने के योग्य बनाना फेस्ट का मुख्य उद्देश्य है। उसी के अनुरूप पूरे फेस्ट की गतिविधियों की योजना बनाई जाती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery