Wednesday, July, 22,2026

मानसरोवर स्थित एनआईएफ़ ग्लोबल जयपुर की वार्षिक प्रदर्शनी ‘मार्मिक’ का उद्घाटन

जयपुर: प्रकृति का महत्व, उसका विकराल रूप और आम जीवन में पड़ने वाले प्रभाव को कला और डिज़ाइन के रूप से स्टूडेंट्स ने दर्शाया। मौक़ा था पोद्दार इंस्टिट्यूट के मानसरोवर स्थित एनआईएफ़ ग्लोबल जयपुर के वार्षिक डिज़ाइन प्रदर्शनी ‘मार्मिक - डिज़ाइन बिफोर वी डिसअपीयर’ के उद्घाटन का। बुधवार से शुरू हुई इस पांच दिवसीय प्रदर्शनी 26 जुलाई तक सभी शहर के आर्ट-डिज़ाइन लवर्स के लिए खुली रहेगी। 

कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि राजीविका (आरजीएवीपी), राज्य मिशन निदेशक प्रियंका गोस्वामी, पूर्व पुलिस महानिदेशक आईपीएस (सेवानिवृत्त) डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा, राजीविका (आरजीएवीपी), राज्य परियोजना प्रबंधक डॉ. रमणिका कौर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर डिज़ाइन की मानद सचिव आर्किटेक्ट अंशुमान शर्मा सहित चेयरपर्सन कमला पोद्दार, डायरेक्टर अभिषेक पोद्दार और रोमा पोद्दार व अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। प्रदर्शनी में राजीविका सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स के कार्यों को भी स्थान दिया गया। जिससे उनके उत्पादों और शिल्प कौशल को सार्थक मंच मिला। 

प्रदर्शनी के दौरान फैशन डिज़ाइन और इंटीरियर डिज़ाइन के स्टूडेंट्स ने डिज़ाइन, आर्ट, विरासत, पर्यावरण, स्थिरता और ज़िम्मेदार जीवनशैली को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। इस वर्ष की थीम ‘डिज़ाइन बीफ़ोर वी डिसअपीयर’ के द्वारा स्टूडेंट्स के मनोभावों को कलात्मक आज़ादी दी। जिसको प्रदर्शित करते हुए स्टूडेंट्स ने डिज़ाइन को केवल सुंदरता या सजावट से बढ़ाकर जीवन का दर्पण बनाया। 

इत्र, नेचुरल रंग और प्रक्रतिक संसाधनों से तैयार की डिज़ाइन्स -  

प्रदर्शनी में स्टूडेंट्स ने स्टाइलिश परिधान, उत्पाद, कलात्मक इंस्टॉलेशन, इंटीरियर डिज़ाइन और आकर्षक विज़ुअल डिस्प्ले को विशेष प्राकृतिक रंगों के प्रयोग के साथ डिस्प्ले किया। जिसमें मेहंदी, हल्दी, जामुन, बेल, अनार, चुकंदर, गुलाब, मंजिष्ठा और कई पौधों से प्राप्त सामग्रियों से रंग तैयार किए और उन्हें अपने डिज़ाइन कार्यों में उपयोग किया।इसके साथ ही कपड़ों में सुगंध जोड़ने के लिए पारम्परिक इत्र के प्रयोग को भी नए रूप में प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने बांस, केले के रेशे, कैक्टस और अन्य प्राकृतिक संसाधनों से बनी सामग्रियों पर भी रचनात्मक प्रयोग किए।

प्रदर्शनी का मुख्य विचार कई प्रभावशाली स्थापना - कलाकृतियों और डिज़ाइन प्रस्तुतियों के माध्यम से सामने आया, जिनमें प्रदूषण, कचरा, जलवायु परिवर्तन और गैर-जिम्मेदार उपभोग जैसे विषयों पर सवाल उठाए गए। प्रदर्शनी का एक प्रमुख आकर्षण ‘आरग्लास इंस्टोलेशन’ रहा।इसके ऊपरी भाग में जीवित पौधे आशा, विकास और उस भविष्य का प्रतीक थे जिसे अभी भी बचाया जा सकता है, जबकि निचले भाग में खुदाई मशीन, मलबा और सूखी टहनियां पर्यावरणीय विनाश को दर्शा रही थीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery