Wednesday, July, 08,2026

पूर्णिमा इंस्टीट्यूट में मनाया गया आई ट्रिपलई डब्लूआईई डे

जयपुर: पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आई ट्रिपलई वुमन इन इंजीनियरिंग (डब्लूआईई) एफिनिटी ग्रुप ने सीआईएस सोसाइटी और आई ट्रिपलई स्टूडेंट ब्रांच के साथ मिलकर 'एम्पावरिंग वुमन टू शेप टेक्नोलॉजी फॉर ए बैटर वर्ल्ड' थीम पर आई ट्रिपलई डब्लूआईई डे मनाया गया। 

प्रेरणा, कौशल विकास और रचनात्मकता पर आधारित प्रथम दिन पुरुषोत्तम लिंगवाल द्वारा लिंक्डइन प्रोफाइल बनाने और रिज्यूम लिखने का सेशन आयोजित किया गया। 'एआई क्रांति का नेतृत्व करती महिलाएं: इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप, रिसर्च और ग्लोबल करियर के अवसर' विषय पर एक्सपर्ट पैनल डिस्कशन हुआ, जिसमें डॉ. कुसुमलता, डॉ. सुरभि छाबड़ा, डॉ. रेखा नायर, डॉ. पायल बंसल और डॉ. शिखा गौतम पैनलिस्ट रहीं। उन्होंने एआई, रिसर्च, एंटरप्रेन्योरशिप और लीडरशिप पर जानकारी देकर प्रतिभागियों को प्रेरित किया। अंत में आई ट्रिपलई डब्लूआईई थीम-आधारित लोगो डिजाइन प्रतियोगिता और शॉर्ट वीडियो प्रतियोगिता हुई।

दूसरे दिन की थीम इनोवेशन, लीडरशिप और सम्मान थी। पीआईईटी में एआई और डेटा साइंस की एचओडी व आई ट्रिपलई स्टूडेंट ब्रांच की काउंसलर डॉ. बुदेश कंवर ने स्वागत भाषण दिया। कैंपस डायरेक्टर डॉ. दिनेश गोयल ने स्टूडेंट्स को टेक्नोलॉजी के माध्यम से राष्ट्र-निर्माण में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रो. स्नेहा काबरा ने 'पावरिंग पॉसिबिलिटीज: आई ट्रिपलई डब्लूआईई ट्रांसफॉर्मिंग एसटीईएम थ्रू टेक्नोलॉजी' और डॉ. नमिता मित्तल ने 'फ्रॉम इंक्लूजन टू इनोवेशन: वुमन, एआई एंड रूरल हेल्थ केयर' विषय पर स्पीच दी। पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स के बनाए इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए गए। आखिर में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery