Saturday, October, 11,2025

पूर्णिमा कैंपस में सजी सूफियाना ‘बिस्मिल की महफिल’

जयपुर: पूर्णिमा ग्रुप की ओर से कैंपस में तीन दिवसीय हॉस्टल फेस्ट की शुरुआत पर सूफी महोत्सव ‘बिस्मिल की महफिल’ का आयोजन किया गया। इसमें भारत के लोकप्रिय सूफी कलाकार बिस्मिल ने कई भावपूर्ण समकालीन प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रोताओं का दिल जीत लिया और श्रोताओं पर सूफी संगीत का जादू सर चढ़कर बोला। उल्लेखनीय है कि बिस्मिल सूफी महोत्सव ‘बिस्मिल की महफिल’ के जरिए देशव्यापी टूर पर हैं। अपनी आत्मीय गायकी और दिलों को जोड़ने की अद्वितीय क्षमता के लिए मशहूर बिस्मिल ने इस जादुई महफिल के जरिए कविता, जुनून और भक्ति से भरे एक अविस्मरणीय संगीतमय सफर का करीब से अनुभव कराया। शुरुआत में स्टेंडअप कॉमेडियन प्रवीण कुमार (पी के मस्त) ने अपने व्यंग्य व जोक्स से स्टूडेंट्स का मनोरंजन किया।

बिस्मिल ने 'सोचता हूं कि वो कितने मासूम थे, क्या से क्या हो गए देखते—देखते' के साथ प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद शेरो—शायरी के साथ—साथ, 'कम से कम इतना कहना हमारा करो', 'ये तूने क्या किया', 'तोसे नैना जब से मिले' सहित कई सुमधुर रचनाएं प्रस्तुत की। बिस्मिल ने नुसरत फतेह अली की रचनाओं को अपने विशिष्ट अंदाज में पेश कर खूब वाहवाही लूटी। यह महफिल सिर्फ संगीत का आयोजन ही नहीं थी, बल्कि, रूह व भक्ति का संगम और सूफी संगीत की असली आत्मा का उत्सव बनी। बिस्मिल ने अपनी विशेष प्रस्तुतियों के जरिए यह संदेश दिया कि सूफी संगीत केवल सुरों का मेल नहीं है, बल्कि दिलों व आत्मा को जोड़ने का जरिया है। इस देशव्यापी महफिल को हर शहर में अलग रंग और संस्कृति के साथ जोड़ा जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्णिमा ग्रुप के डायरेक्टर (स्टूडेंट वेलफेयर) अश्विनी लाटा और पूर्णिमा ग्रुप के डायरेक्टर आर्किटेक्ट राहुल सिंघी ने हॉस्टलर्स को मोटिवेट किया और अपने दौर की हॉस्टल लाइफ के रोचक किस्से बताए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery