Monday, April, 13,2026

कला, समुदाय और कृतज्ञता का भाव कैनवास पर दिखा 

जयपुर: ट्राइबल, कंटेम्प्रररी और ट्रेडिशनल आर्ट का एक शानदार शमवेश देखने को मिला, जहां ना सिर्फ जयपुर बल्कि पूरे भारत के विभिन्न रंगों को कैनवास पर शोकेस किया। मौका था सी-स्कीम स्थित आईसीए और दर्शनम आर्ट गैलरी की ओर से शनिवार को आयोजित हुई विशेष आर्ट प्रदर्शनी का।  इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अमेरिकी आर्ट हिस्टोरियन एवं कलेक्टर मिचेल एस. क्राइट्स व व सोशल एंटरप्रिन्योर साधना गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्हीं के साथ ही जाने-माने आर्ट क्यूरेटर विजेंद्र बंसल, गैलरी से अभिनव बंसल, ठाकुर दुष्यंत सिंह नायला, ठाकुर हमेंद्र सिंह बेदा, आर्टिस्ट विद्यासागर उपाध्याय सहित शहर के कई प्रमुख कला प्रेमी, कलाकार, गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। 

इस प्रदर्शनी ने जयपुर की जीवंत कला परंपरा और समकालीन रचनात्मकता के बीच एक सेतु का कार्य भी किया। जहां देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों की उत्कृष्ट कृतियों का प्रदर्शन किया गया। इनमें पद्मश्री से सम्मानित भूरी बाई, चिंतन उपाध्याय और मास्टर आर्टिस्ट रियाजुद्दीन के साथ-साथ अनेक प्रतिष्ठित कलाकारों जैसे अंकित पटेल, गौरीशंकर सोनी, वुल्फ (ऋतु एवं सूर्य), कालू राम पंचाल, मनीष शर्मा, मीनू श्रीवास्तव, नगदास, नंदन घिया, नन्नू सिंह, प्रभाती लाल सैनी, राजा बाबू शर्मा, रवि ठाकुर, शेख उस्मान तीरंदाज, शिशिर भट्ट, सुमित सेन, सुनीत घिल्डियाल, विक्की बाबू, विद्यसागर उपाध्याय, विनय शर्मा, यूनुस खिमानी, बलदेव मांडवी, लाडो बाई, कृष्णानंद झा, प्रकाश जोगी, महानामा देवी, पिसादू राम मांडवी, तंजिमा कर सेख, पुष्पा कुमारी, तेजू बेन जोगी, सुधायादास एस एवं सुमंत्रा सेनगुप्ता की कृतियां भी प्रदर्शित की गई। शहर में कला, समुदाय और कृतज्ञता के भाव को समर्पित एक नई और दूरदर्शी पहल के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसे जयपुर की सांस्कृतिक आत्मा और उन कलाकारों को समर्पित किया गया, जो निरंतर इसकी समृद्ध विरासत को आकार दे रहे हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery