Tuesday, April, 15,2025

प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी...कोहरे के आगोश में प्रदेश

जयपुर: प्रदेश में 23 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सीजन की पहली मावठ के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक राज्य के उत्तरी पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के तापमान में उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है।

प्रदेश के माउंट आबू में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तरी राजस्थान के अधिकांश जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है,

वहीं पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, फलोदी, नागौर और शेखावाटी के चूरू, सीकर, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर जिलों में साथ ही अलवर, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, बारां सहित कई जिलों में शुक्रवार को सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने तथा शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं शीतलहर दर्ज होने की संभावना है। वहीं 22-23 दिसंबर से पूर्वी हवाओं के प्रभाव से फिर न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

 

23 दिसंबर से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 23-24 दिसंबर को राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं 26-27 दिसंबर के दौरान पश्चिमी विक्षोभ राज्य के कुछ भागों में फिर से सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।

 

बीते 48 घंटे में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा तापमान
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। इस दौरान बीते 48 घंटे में प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर शुक्रवार को 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री रहा। शुक्रवार को अजमेर में रात का तापमान 11.7, भीलवाड़ा में 10.5, जोधपुर में 12.1, डूंगरपुर में 12.8, जालोर में 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

 

आज साल का सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात
21 दिसंबर को सबसे छोटा दिन (राजधानी में अवधि 10 घंटे, 18 मिनट और 18 सेकंड) के साथ ही सबसे लंबी रात (13 घंटे, 41 मिनट, 42 सेकंड) होगी। यानी दिन और रात में 3 घंटे, 23 मिनट का अंतर होगा। इस विंटर सोलस्टाइस को मसीही समाज और बौद्ध धर्म के यीन और यांग पंथ से संबंधित लोग एकता और समृद्धि को बढ़ावा देने का दिन मानते हैं।

ज्योतिषाचार्य डॉ. महेंद्र मिश्रा ने बताया कि सूर्यदेव दक्षिणायन से उत्तरायण में 21 दिसंबर को दोपहर 2:51 बजे प्रवेश करेंगे। सूरदिव छह महीने दक्षिणायन और छह महीने उत्तरायण रहते हैं। दान-पुण्य, हवन, पूजन, तीर्थाटन, पवित्र जलाशयों में स्नान, वेद शास्त्रों और ग्रंथों के पठन-पाठन के लिए यह श्रेष्ठ समय माना जाता है। फिलहाल पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है। वहीं पृथ्वी का उत्तरी धुव्र सूर्य से सबसे दूर और दक्षिणी ध्रुव सबसे नजदीक रहेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery