Thursday, April, 17,2025

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चार अस्थाई बस स्टैंड बनाए

जयपुर: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट-2024) को देखते हुए जयपुर शहर में चार अस्थाई बस स्टैंड बनाए गए हैं, जिससे अभ्यर्थियों को आने-जाने में सुविधा हो। ये अस्थाई बस स्टैंड ट्रांसपोर्ट नगर, बी-2 बाइपास तारों की कुंट, नारायण विहार बदरवास तिराहा और विद्याधर नगर में बनाए गए हैं। यहां से बसों का संचालन बुधवार से 1 मार्च तक किया जाएगा। परीक्षा के दौरान शहर में यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह पाबंदी बुधवार रात 11 बजे से 28 फरवरी रात 11 बजे तक लागू रहेगी। यातायात पुलिस ने अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करने की अपील की है। साथ ही, आमजन से जरूरी होने पर ही अपने निजी वाहन के उपयोग करने का अनुरोध किया गया है, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे। 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery