Wednesday, June, 24,2026

सेई बांध टनल परियोजना का मंत्री ने किया निरीक्षण

जयपुर: पश्चिमी राजस्थान के जल संकट को राहत देने वाली सेई बांध टनल विस्तार परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने सोमवार को कोटड़ा पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और सुरंग के भीतर जाकर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से अब तक हुए कार्य, तकनीकी पहलुओं और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। 6.7 किलोमीटर लंबी इस टनल को चौड़ा करने के लिए राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है। पिछले तीन वर्षों से चल रहे इस कार्य का लगभग 95 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका है, जबकि केवल 90 मीटर का कार्य शेष है। मंत्री ने निर्देश दिए कि शेष कार्य को 15 जुलाई तक हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने निर्माण गुणवत्ता और श्रमिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। परियोजना पूरी होने के बाद टनल की जल निकासी क्षमता 328 क्यूसेक से बढ़कर 1376 क्यूसेक हो जाएगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery