Wednesday, March, 25,2026

चोपड़ा सूर्यप्रकाश और सुमन शर्मा होंगे स्वतंत्र निदेशक

जयपुर: राजस्थान अर्बन ड्रिंकिंग वाटर, सीवरेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन (रूडसिको) की 20वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) सोमवार को स्वायत्त शासन विभाग के सभागार में आयोजित हुई। बैठक को अध्यक्षता नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खरा ने की, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में रूडसिको के प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से सूर्यप्रकाश चोपड़ा और सुमन शर्मा को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 के ऑडिट किए गए वित्तीय विवरण, निदेशक मंडल और लेखा परीक्षकों की रिपोर्ट तथा भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की टिप्पणियों सहित रिपोर्ट को अनुमोदित किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वैधानिक लेखा परीक्षकों की नियुक्ति की पुष्टि करते हुए उनके पारिश्रमिक को स्वीकृति दी गई। साथ ही लागत लेखा परीक्षकों की नियुक्ति और उनके पारिश्रमिक का भी अनुमोदन किया गया। बैठक में मंत्री खरों ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में चल रहे सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।

उन्होंने विशेष रूप से आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए सीवरेज और पेयजल पाइपलाइन से जुड़े कायों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में शासन सचिव रवि जैन, कार्यकारी निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा, मुख्य अभियंता अरुण व्यास, प्रदीप गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery