Monday, November, 23,2026

RTDC के चार होटल निजी ऑपरेटरों को सौंपने की तैयारी

जयपुर: राजस्थान में पर्यटन स्थलों के विकास के साथ अब सरकारी पर्यटन होटलों को निजी भागीदारी से संचालित करने की तैयारी शुरू हो गई है। राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) के पहले चरण में चार होटलों को PPP मॉडल पर लीज पर देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इनमें सवाई माधोपुर का होटल विनायक, अलवर का होटल मोनल, बूंदी का होटल वृंदावती और फतेहपुर का होटल हवेली शामिल हैं। इनके लिए PDCOR को ट्रांजेक्शन एडवाइ‌जर नियुक्त करने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है यानी पर्यटन विभाग के एजेंडे में अब केवल नए पर्यटन स्थल विकसित करना ही नहीं, बल्कि मौजूदा सरकारी परिसंपत्तियों के संचालन में निजी भागीदारी बढ़ाना भी शामिल है।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को पर्यटन भवन में हुई समीक्षा बैठक में पर्यटन, कला-संस्कृति, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग और ADMA की परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। बैठक में पिछली बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन, आगामी बजट के प्रस्तावों और दिसंबर में होने वाले बड़े आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की गई। राजस्थान ग्रामीण होमस्टे (पेइंग गेस्ट हाउस) सब्सिडी योजना 2026 का संशोधित ड्राफ्ट वित्त विभाग को भेजा गया है। इसमें कैपिटल सब्सिडी के स्थान पर ब्याज सब्सिडी, सात साल तक 75% SOST प्रतिपूर्ति और घरेलू दरों पर बिजली-पानी उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना-2026 का प्रारूप तैयार कर वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजा गया है। एडवेंचर टूरिज्म पॉलिसी के लिए हितधारकों से सुझाव मांगे गए हैं। फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन योजना-2025 के तहत अब तक चार फिल्मों को सब्सिडी जारी की जा चुकी है।

लोक मंथन के लिए 20 करोड़ रुपए मंजूर

दिसंबर में प्रदेश में पर्यटन और संस्कृति से जुड़े तीन प्रमुख आयोजन होंगे। लोक मंथन-2026 का आयोजन 3 से 6 दिसंबर तक जवाहर कला केंद्र में होगा। इसके लिए 20 करोड़ रुपए की स्वीकृति आरी की गई है और पर्यटन विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। 8 दिसंबर को झुंझुनूं के खेतड़ी स्थित होटल अभयगढ़ में शेखावाटी हेरिटेज मीट होगी। इसमे मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक में शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण और नई योजनाओं की शुरुआत पर चर्चा प्रस्तावित है। 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस के तहत 'राजस्थान @ 2047: विरासत, नवाचार और वैश्विक अवसर' विषय पर पर्यटन सत्र होगा। इसमें पर्यटन क्षेत्र में AI के इस्तेमाल और लग्जरी टूरिज्म पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए व्हाइट पेपर भी तैयार किया गया है।

2027 में गोविंद देवजी कला महोत्सव

जोधपुर और कोटा में संभाग स्तरीय लोक नृत्य उत्सव हो चुके हैं। शेष संभागों में सरकार के तीन साल पूरे होने के कार्यक्रमों के दौरान ऐसे आयोजन होंगे। वर्ष 2027 में जयपुर स्थापना के 300 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गोविंद देवली कला महोत्सव आयोजित करने की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है।

आमेर-नाहरगढ़ में 87% काम पूरा, गैटोर की छतरियां तैयार

जयपुर के आमेर नाहरगढ़ क्षेत्र में SASCI परियोजनाओं के तहत 87 प्रतिशत काम पूरा होने की जानकारी दी गई। कुल 10 में से पांच कार्य पूरे हो चुके हैं। आमेर में साउंड एंड लाइट शो के लिए 13 नवंबर को अनुबंध भी हो चुका है। वहीं गैटोर की छतरियों का 95 प्रतिशत काम पूरा बताया गया। स्वदेश दर्शन-2.0 के तहत भी अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर काम चल रहा है। बीकानेर के करणी माता मंदिर में 70 प्रतिशत, सीकर के खाटूश्यामजी में 45 प्रतिशत, भीलवाड़ा के मालासेरी डूंगरी में 35 प्रतिशत और बूंदी के केशोरायपाटन में 30 प्रतिशत काम पूरा हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery