Wednesday, October, 07,2026

ड्रोन से होगी अपराधियों पर नजर, पुलिसकर्मी बने ट्रेंड पायलट

जयपुर: अपराध नियंत्रण, निगरानी और पुलिस अभियानों में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की दिशा में राजस्थान पुलिस ने ड्रोन तकनीक को पुलिसिंग से जोड़ने की पहल तेज की है। श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान स्थित सप्तशक्ति ड्रोन ट्रेनिंग स्कूल (एसएसडीटीएस) में आयोजित तीन सप्ताह के पुलिस ड्रोन इंटीग्रेशन कोर्स का समापन हुआ। इसमें कांस्टेबल से पुलिस उपाधीक्षक स्तर तक के 17 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान दो पुलिस अधिकारियों को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से जारी रिमोट पायलट सर्टिफिकेट भी एसएसडीटीएस के माध्यम से प्रदान किए गए।

ड्रोन संचालन से मिशन प्लानिंग तक

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस वी.के. सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में ड्रोन तकनीक के सुरक्षित, प्रभावी और उद्देश्यपूर्ण उपयोग के लिए सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसमें फर्स्ट पर्सन व्यू ड्रोन सिमुलेशन, सर्विलांस ड्रोन ऑपरेशन, मिशन प्लानिंग और फ्लाइंग सेफ्टी जैसे विषय शामिल रहे। प्रशिक्षणार्थियों को ड्रोन की असेंबली-डिसअसेंबली, मेंटेनेंस और तकनीकी संचालन का भी अभ्यास कराया गया।

दिन-रात निगरानी का कराया अभ्यास

पुलिसिंग की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रतिभागियों को दिन-रात ड्रोन सर्विलांस तथा मिशन आधारित फ्लाइट्स का अभ्यास कराया गया। इस दौरान ड्रोन पायलटों की परिचालन दक्षता, निर्णय क्षमता और तकनीकी कौशल विकसित करने पर जोर दिया गया। साथ ही ड्रोन रेगुलेशन और एयर स्पेस मैनेजमेंट से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई।

तकनीक से मजबूत होगी पुलिसिंग

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि राजस्थान पुलिस आधुनिक तकनीक के उपयोग से अपनी पुलिसिंग और परिचालन क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रही है। ड्रोन वर्तमान समय में निगरानी, सुरक्षा और पुलिस ऑपरेशन्स के लिए उपयोगी तकनीकी संसाधन के रूप में उभर रहे हैं। एसएसडीटीएस का प्रशिक्षण कार्मिकों को तकनीकी दक्षता और व्यावहारिक अनुभव देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery