Monday, June, 15,2026

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट री-एग्जाम की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि NTA के साथ समन्वय बनाकर गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने वाले या संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

गर्मी को देखते हुए सुविधा पर विशेष जोर

भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों की सुविधा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जयपुर, सीकर और कोटा में सबसे अधिक केंद्र

राजस्थान के 27 जिलों में कुल 611 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 2 लाख 9 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें जयपुर में 106, सीकर में 102 और कोटा में 92 केंद्र प्रमुख रूप से शामिल हैं। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा, डीजी (कानून एवं व्यवस्था) संजय अग्रवाल सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery