Friday, October, 02,2026

अनुभव का पलड़ा भारी, 10 निगमों में से 7 महापौर 50+

जयपुर: प्रदेश के 10 नगर निगमों के नए नेतृत्व की तस्वीर साफ बताती है कि शहरी सत्ता की सबसे बड़ी कुर्सियों तक पहुंचने में उम्र और अनुभव का पलड़ा युवा पीढ़ी पर भारी रहा। 10 में 7 महापौर 50 हैं और Gen 2. का एक भी चेहरा नहीं है। यानी शहरों की नई पीढ़ी मतदाता के रूप में भले ही बड़ी ताकत हो, लेकिन निगम नेतृत्व में उसकी सीधी हिस्सेदारी अभी नजर नहीं आती।

दूसरी तरफ शिक्षा के स्तर पर तस्वीर और ज्यादा दिलचस्प है। अजमेर और कोटा जैसे बड़े निगम 10वीं पास महापौरों के नेतृत्व में चलेंगे, जबकि भीलवाड़ा में एमए पास और बीकानेर में बीए-एलएलबी महापौर कमान संभालेंगे। 9 निगम भाजपा के पास और सिर्फ बीकानेर कांग्रेस के पास होना राजनीतिक तस्वीर बताता है, लेकिन उम्र-शिक्षा का प्रोफाइल दूसरी कहानी कहता है- सत्ता में नया जनादेश आया है, मगर नेतृत्व में नई पीढ़ी अभी पूरी तरह नहीं आई।

जयपुर के सुनील कोठारी 60 प्लस में

  • नई पीढ़ी की राजनीति की बात करें तो निगमों की शीर्ष कुर्सियों पर तस्वीर उलट है। Gen Z का एक भी महापौर नहीं है।
  • 30 से 39 साल की उम्र में सिर्फ दो चेहरे है अजमेर की अनामिका शर्मा (38) और भीलवाड़ा की जसवंत कंवर (39)।
  • 40 प्लस में केवल पाली की नमिता बुबकिया (47) है।
  • 50 प्लस में अलवर की सुमनलता अग्रवाल (58), भरतपुर की अनुराधा सिंह (54), कोटा की अनुसुइया गोस्वामी (51) और बीकानेर के अनिल कल्ला (51) हैं।
  • 60 प्लस में उदयपुर के पारस सिंघवी (62), जयपुर के सुनील कोठारी (62) और जोधपुर के प्रसन्नचंद मेहता (68) हैं। यानी 60 पार के तीन चेहरे और 50 पार के चार चेहरे मिलाकर 10 में 7 महापौर 50+ हैं।

दो महापौर 40 साल से कम उम्र के

राजस्थान के 10 नगर निगमों की कमान संभालने वाले महापौरों के प्रोफाइल में युवा पीढ़ी की मौजूदगी कम और अनुभव का पलड़ा भारी है। 10 महापौरों में एक भी चेहरा Gen Z का नहीं है। सिर्फ दो महापौर 40 साल से कम उम्र के हैं। वहीं, 7 महापौर 50 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं। इनकी औसत उम्र करीब 53 साल है। सबसे युवा महापौर अजमेर की अनामिका शर्मा 38 साल की हैं, जबकि सबसे उम्रदराज जोधपुर के प्रसन्नचंद मेहता 68 साल के हैं। यानी सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग महापौर के बीच 30 साल का अंतर है।

दो निगम 10वीं पास महापौरों के भरोसे

शैक्षणिक योग्यता में सबसे निचले पायदान पर अजमेर की अनामिका शर्मा और कोटा की अनुसुइया गोस्वामी हैं। दोनों 10 वीं पास हैं। यानी राज्य के दो बड़े निगमों की कमान अब ऐसे नेतृत्व के हाथों में होगी, जिनकी औपचारिक शिक्षा 10 वीं तक है। अनामिका शर्मा 38 साल की है और 10वीं पास। वे पूरे 10 महापौरों के समूह में सबसे युवा भी हैं। दूसरी और कोटा की अनुसुइया गोस्वामी 51 साल की है और 10वीं पास हैं।

महिलाओं के हाथ में 6 नगर निगम की बागडोर

10 में से 6 नगर निगमों- अजमेर, अलवर, पाली, भरतपुर, भीलवाड़ा और कोटा की बागडोर महिलाओं के हाथ में है। इनमें सबसे युवा महिला महापौर अनामिका शर्मा (38) और सबसे उम्रदराज सुमनलता अग्रवाल (58) हैं।

प्रदेश के 10 निगमों में महापौर

  • अजमेरः अनामिका शर्मा उम्र 38 वर्ष, 10वीं पास
  • अलवरः सुमनलता अग्रवाल उम्र 58 साल, ग्रेजुएट, आर्ट्स
  • उदयपुरः पारस सिंघवी उम्र 62 साल, ग्रेजुएट, बी-कॉम
  • पालीः नमिता बुबकिया उम्र 47 साल, ग्रेजुएट, बी-कॉम
  • भरतपुरः अनुराधा सिंह उम्र 54 साल, ग्रेजुएट, बीए
  • भीलवाड़ाः जसवंत कंवर उम्र 39 साल, एमए पास
  • जयपुरः सुनील कोठारी उम्र 62 साल, ग्रेजुएट
  • कोटाः अनुसुइया गोस्वामी उम्र 51 साल, 10वीं पास
  • जोधपुरः प्रसन्नचंद मेहता उम्र 68 साल, ग्रेजुएट बी-कॉम
  • बीकानेर: अनिल कल्ला, कांग्रेस, उम्र 51 साल, बीए, एलएलबी

एमए से 10वीं तक -शिक्षा में बड़ा फासला

महापौरों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि एक समान नहीं है। भीलवाड़ा की जसवंत कंवर एमए पास हैं और इस सूची में सबसे उच्च शैक्षणिक योग्यता रखती हैं। बीकानेर के कांग्रेस के एकमात्र महापौर अनिल कल्ला बीए, एलएलबी हैं। उदयपुर के पारस सिंघवी और पाली की नमिता बुबकिया बी-कॉम, भरतपुर की अनुराधा सिंह बीए, अलवर की सुमनलता अग्रवाल आर्ट्स ग्रेजुएट और जयपुर के सुनील कोठारी ग्रेजुएट हैं। यानी 10 महापौरों के प्रोफाइल में 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक का पूरा शैक्षणिक स्पेक्ट्रम दिखाई देता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery