Thursday, January, 29,2026

राजीव बने नए अध्यक्ष, दीपेश रिकार्ड मतों से महासचिव

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव-2025 में कुल 17 पदों के लिए मतदान हुआ, जिसमें अध्यक्ष और महासचिव सहित प्रमुख पदों पर विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को की गई। चुनाव अधिकारी जेपी गुप्ता, दिनेश पाठक और एनएस शेखावत ने हाई कोर्ट के सतीश चन्द्र सभागार में मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए। गुरुवार को हुए मतदान के बाद शुक्रवार को मतगणना हुई। बार के 42वें अध्यक्ष के रूप में अधिवक्ता राजीव सोगरवाल चुने गए। उन्होंने 532 मतों से जीत दर्ज की। सोगरवाल को 1741, जबकि शांडिल्य को 1209 मत मिले। वहीं, महासचिव पद पर दीपेश शर्मा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। उन्होंने 2748 रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त की, जो बार एसोसिएशन के इतिहास में एक नया कीर्तिमान है।

उपाध्यक्ष के दो पदों पर अनुराग कलावटिया और सुनील कुमार शर्मा ने जीत हासिल की। प्रीति शर्मा कोषाध्यक्ष, बॉबी दत्ता पुस्तकालय सचिव, हिमांशी संयुक्त सचिव, प्रज्ञा पांडेय संयुक्त पुस्तकालय सचिव, आर्या उपासना सामाजिक सचिव चुने गए। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के 8 पद पर कुलदीप शर्मा, शुभम जैन, अनुश्री अग्रवाल, सौरभ तिवारी, अजय सिंह राजावत, नरेंद्र पारीक, दुष्यंत सिंह नरुका, देवेंद्र शर्मा चुने गए। चौमूं बार के चरण सिंह बने अध्यक्षः चौमूं में बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनावों का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर चरण सिंह जाट को विजयी घोषित किया गया। महासचिव पद पर मुकेश अग्रवाल ने जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद के लिए पुरुषोत्तम यादव विजेता बने, जबकि सांस्कृतिक सचिव पद पर प्रियंका यादव ने बाजी मारी।

दी बार एसोसिएशन चुनाव: 90.21 फीसदी मतदान, परिणाम आज

जयपुर सेशन कोर्ट के दी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव-2025 में अधिवक्ताओं ने उत्साह दिखाया। कुल पंजीकृत 4566 अधिवक्ताओं में से 4119 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे मतदान 90.21 फीसदी तक पहुंच गया। मतदान प्रक्रिया गुरुवार शाम 5 बजे पूरी तरह संपन्न हो गई। चुनाव में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लाइन लगाकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बार एसोसिएशन के अधिकारियों के अनुसार, यह पिछले कई वर्षों का सबसे हाई मतदान प्रतिशत है। परिणाम शनिवार को जारी होंगे।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery