Friday, June, 27,2025

किशनगढ़ में 2798 टन उर्वरक सीज, ताला लगा संचालक फरार

जयपुर: कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने नकली खाद माफिया के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए शुक्रवार को अजमेर जिले के किशनगढ़ में डिंडवाड़ा, उदयपुर कला, तिलोनिया, नालू और बांदरसिंदरी में अवैध फैक्ट्रियों पर छापेमारी की। इस दौरान 2798.04 टन नकली उर्वरक सीज किया गया और कई नमूने जांच के लिए भेजे गए। अजमेर में 21 उर्वरक इकाइ‌यों में से आठ किशनगढ़ में हैं। इस दौरान अतिशा बायोटेक, चूरली में 631.47 टन, ट्रोपिकल एग्रो सिस्टम में 246.01 टन, दिव्या एग्रो फर्टिलाइजर में 879.85 टन और भूमि एग्रो, उदयपुर कला में 1750 टन जिप्सम सहित अन्य सामग्री सीज की गई।

गोरधन एग्रो में 77.50 टन सामग्री जब्त हुई। टिकावाड़ा में तीन फैक्ट्रियां और बांदरसिंदरी में ग्रीन एग्रो व राधिका एग्रो पर कार्रवाई जारी है। गुरुवार को आठ और शुक्रवार को दो इकाइ‌यों पर उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत कार्रवाई हुई। शेष इकाइ‌यों की जांच जारी है और राज्य की 277 अन्य इकाइ‌यों पर निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान मीणा ने कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी से मुलाकात की। चौधरी ने इस अभियान की सराहना की।

फर्टिलाइजर कंट्रोल एक्ट के तहत दर्ज होगी एफआईआर

प्रदेश में नकली खाद फैक्ट्रियां चिन्हित की गई है, जिनमें से 8 को तत्काल सीज कर दिया गया है। इनके मालिकों के खिलाफ बीएनएस और फर्टिलाइजर कंट्रोल एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज होगी। शेष फैक्ट्रियों की जांच के लिए मंत्री मीणा उच्च अधिकारियों के साथ निरीक्षण करेंगे। कुछ फैक्ट्रियां बिना लाइसेंस तो कुछ तमिलनाडु के फर्जी लाइसेंस पर चल रही थीं।

फैक्ट्री पर छापेमारी की भनक लगने पर कर्मचारी भागे

डिंडवाड़ा में फैक्ट्री पर छापे के दौरान कर्मचारी भाग गए, जबकि चौसला गांव की फैक्ट्री में ताला लगाकर संचालक फरार हो गए। फैक्ट्री के बाहर नकली खाद सड़क और खेतों में फेंकी गई। जयपुर के सरना डूंगर इंडस्ट्रियल एरिया में भी छापेमारी की गई। मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बरामद खाद के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएं।

किसानों के साथ धोखा बर्दाश्त नहीं

मीणा ने गुरुवार को उदयपुर कला में भूमि एग्रो इंडस्ट्रीज पर छापा मारकर नकली खाद घोटाले का खुलासा किया था। वे रात को किशनगढ़ में ही रुके और अगले दिन कार्रवाई जारी रखी। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ धोखा बर्दाश्त नहीं होगा। जहां भी नकली खाद बन रही है, वहां खुद जाकर कार्रवाई करूंगा। कृषि विभाग की टीमें और पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery