Tuesday, November, 25,2025

कंपनियों से हो अमानक खाद-बीज से नुकसान की भरपाई: डॉ. किरोड़ीलाल

जयपुर: प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने किसानों को अमानक खाद, बीज व दवाइयों से हो रहे नुकसान की भरपाई संबंधित कंपनियों से कराने का कानूनी प्रावधान बनाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। डॉ. किरोड़ी ने कहा कि अमानक उत्पादों से किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं और जमीन की उर्वरता भी प्रभावित हो रही है। वर्तमान में ऐसी कंपनियों के लाइसेंस तो रद्द किए जाते हैं, लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं मिलता। उन्होंने मांग की कि प्रस्तावित कानून में मुआवजा वसूली का प्रावधान जोड़ा जाए। डॉ. किरोड़ी ने बताया कि हाल ही में नकली दवा से सोयाबीन की फसल नष्ट होने पर संबंधित कंपनी का लाइसेंस रद्द किया गया। राजस्थान में भी ऐसी कंपनियों के खिलाफ 29 मई से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री के नेतृत्व में किसानों को न्याय दिलाया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery