Friday, September, 26,2025

तबादले जातिगत व राजनीतिक द्वेष से प्रेरित होकर किएः डोटासरा

जयपुर: शिक्षा विभाग में सोमवार देर रात जारी हुई 4,527 प्राचार्यों की जंबो तबादला सूची ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। ये तबादले भाजपा सरकार में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल माना जा रहा है, जिसमें पूरे प्रदेश के सरकारी उच्च माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के प्राचार्यों को शामिल किया गया है। कांग्रेस ने इसे 'राजनीतिक द्वेष और जातिगत भेदभाव' का परिणाम बताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है। वहीं, तबादलों को लेकर शिक्षक संगठनों ने भी नाराजगी जताते हुए इसे शिक्षक समुदाय में भय पैदा करने का आरोप लगाया। मामले को लेकर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि तबादलों में जाति विशेष को भी टारगेट किया गया है। मामले में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि तबादले पारदर्शी और लंबित मांगों के आधार पर किए गए हैं।

लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी प्राचार्यों को जानबूझकर टारगेट किया

डोटासरा ने सूची जारी होते ही सीकर में प्रेस वार्ता में कहा कि उनके लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 2019 के बाद लगाए गए सभी 60-65 प्राचायों को जानबूझकर टारगेट किया गया है। ये प्राचार्य इसलिए ट्रांसफर किए गए, क्योंकि ये डोटासरा के लगाए हुए हैं। ऐसी राजनीतिक दुर्भावना मैंने जीवन में कभी नहीं देखी। डोटासरा ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र के प्राचार्यों को बाड़मेर, जालोर, सिरोही जैसे दूरस्थ जिलों में भेजा गया, जबकि वहां के प्राचार्यों की प्रताड़ित कर लक्ष्मणगढ़ में लगाया गया। इससे दोनों जगह काम प्रभावित होगा। जाति विशेष को निशाना बनाया गया, इससे वर्षों से ईमानदारी से सेवा दे रहे प्राचार्यों के साथ अन्याय हुआ है। डोटासरा ने शिक्षा मंत्री दिलावर पर निशाना साधते हुए कहा कि दिलावर से इससे ज्यादा क्या अपेक्षा की जा सकती है? ये तबादले राजनीतिक द्वेष से प्रेरित हैं। मुख्यमंत्री को इसका संज्ञान लेना चाहिए। कर्मचारी किसी के नहीं, बल्कि अपने काम के होते हैं।

किसी को हटाया तो उसी जिले में समायोजित किया

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि सरकार बदलने के बाद से तबादलों पर रोक के कारण लंबे समय से शिक्षकों की मांग थी। इन तबादलों में राजनीतिक दुर्भावना का कोई स्थान नहीं है। प्रयास किया गया कि रिक्त पदों पर तबादले हो और यदि किसी को हटाया भी गया तो उसी जिले में समायोजित किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सूची सक्षम स्तर से अनुमोदित है और पारदर्शिता बरती गई है। कुल 4,527 की सूची जारी
की गई है, जिसमें से लगभग 2,400 रिक्त पदों पर कार्मिकों को लगाया गया है, जिससे राजकोष पर कम से कम भार पड़े। लगभग 1,306 प्रिंसिपल को प्रशासनिक आधार पर या शिकायतन लगाया गया है। इसके साथ पीएम श्री विद्यालय के 218 रिक्त पदों पर भी प्रिसिपल लगाए गए हैं।

विधवा महिलाओं को भी दूरस्थ स्थानों पर भेजाः सिहाग

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के प्रदेशाध्यक्ष महावीर सिहाग ने तबादलों की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश में 13,500 प्राचार्यों में से 4,500 से अधिक का स्थानांतरण पहली बार इतने बड़े स्तर पर किया गया है, जिससे विभाग में अफरा-तफरी का माहौल है। उन संस्था प्रधानों को भी प्रताड़ित किया गया है जिन्होंने स्कूल में करोड़ों रुपए के कार्य भामाशाहों को प्रेरित कर कराए, विधवा महिलाओं को भी दूरस्थ स्थानों पर भेजा गया है। भय मुक्त शिक्षक ही अपने बच्चों के साथ न्याय कर सकता है, लेकिन पिछले तीन दशक से सरकारों ने शिक्षक को राजनेताओं की चौखट पर चक्कर काटने के लिए मजबूर कर दिया है। सरकार से मांग करते हैं कि शिक्षकों के लिए स्थायी स्थानांतरण नीति लागू कर शैक्षिक ढांचे में सुधार किया जाए। स्थायी स्थानांतरण नीति के लिए संगठन अनवरत संघर्षरत है। शिक्षकों को प्रताड़ित करने के जुल्म के खिलाफ संगठन आंदोलन को तेज करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery