Tuesday, November, 17,2026

सूखे से निपटने के लिए सीएम ने दिया 9321 करोड़ का पैकेज

जयपुर: राजस्थान में औसत से करीब 20 प्रतिशत कम बारिश के कारण सूखे के हालात बन गए हैं। प्रदेश के 15 जिलों की 87 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। इनमें 73 तहसीलें गंभीर और 14 मध्यम सूखाग्रस्त श्रेणी में शामिल हैं। प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने 9321 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की व्यवस्था की है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की बैठक में राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम ने मुआवजे के लिए गिरदावरी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए। सीएम ने कहा कि आमजन, किसानों और पशुपालकों तक राहत पहुंचाने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चारा डिपो खोलें, गोशालाओं में भी हो व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कम बारिश वाले जिलों में जरूरत के अनुसार चारा डिपो का सुव्यवस्थित संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशालाओं के माध्यम से पशुओं के लिए पर्याप्त चारा और पेयजल उपलब्ध कराने को कहा। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को कंटीजेंसी प्लान के तहत पेयजल आपूर्ति और जरूरत पड़ने पर टैंकरों से पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं, विद्युत विभाग को नलकूपों के बिजली कनेक्शन प्राथमिकता से जारी करने को कहा, ताकि सिंचाई और पेयजल की जरूरत पूरी हो सके।

योजनाओं से रोजगार के अवसर बनाएं:

सूखे से प्रभावित ग्रामीण परिवारों की आजीविका पर पड़ने वाले असर को देखते हुए मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग को वीबी-जीराम-जी, राजीविका और आवासीय योजनाओं के माध्यम से रोजगार एवं आजीविका संबंधी कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। उनका जोर इस बात पर रहा कि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को स्थानीय स्तर पर काम मिले, ताकि सूखे के दौरान उनकी आय का संकट कम किया जा सके।

फसल खराबे का करें आकलनः मुख्यमंत्री ने खरीफ फसल खराबे का आकलन गिरदावरी के आधार पर करने और इसकी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए। इससे प्रभावित काश्तकारों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकेगी। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और राहत कार्यों में तेजी लाने को कहा।

इन 15 जिलों में सूखे की स्थितिः चूरू, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, डूंगरपुर, नागौर, पाली, फलोदी, ब्यावर, बाड़मेर, बालोतरा, बांसवाड़ा, बीकानेर, राजसमंद और सिरोही की तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery