Tuesday, September, 29,2026

जयपुर में चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव आज

जयपुर: राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद से प्रदेश कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर है। अब चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस एक बार फिर सड़क पर उतरने की तैयारी में है। 'वोट चोरी', SIR और चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। इस मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुखर हैं। प्रदेश कांग्रेस ने अब इस मुद्दे को लेकर राजस्थान में आंदोलन तेज कर दिया है। कांग्रेस की ओर से सोमवार को जयपुर में चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव किया जाएगा। सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर एकत्र होंगे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त राजस्थान के कार्यालय की ओर मार्च निकाला जाएगा।

वेणुगोपाल ने लिया फीडबैक

प्रदर्शन से पहले रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जूम मीटिंग के माध्यम से राजस्थान कांग्रेस के नेताओं से तैयारियों की समीक्षा की और फीडबैक लिया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल हुए। बैठक में 28 सितंबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर संगठन की तैयारियों और प्रदेश एवं जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले विरोध कार्यक्रमों की जानकारी ली।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी चुनाव आयोग को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि पहले किसी संवैधानिक संस्था में समस्या आने पर सभी राजनीतिक दल एकजुट होकर उसके समाधान की बात करते थे, लेकिन अब पहली बार चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था के भीतर से ही दो चुनाव आयुक्त सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के समर्थक दल भी स्पष्टीकरण मांग रहे हैं, जबकि भाजपा मुख्य चुनाव आयुक्त के बचाव में खड़ी है। गहलोत ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त भी इन आरोपों को पूरी तरह खारिज नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन भाजपा नेता उनका बचाव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछले दो वर्षों से वोट चोरी, SIR और चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली को लेकर देश को आगाह करते रहे हैं। गहलोत के मुताबिक, अब उनके उठाए सवाल सही साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को स्वयं इस्तीफा दे देना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery