Tuesday, November, 17,2026

कांग्रेस ने 5 साल में 626 बजट घोषणाओं पर एक धेला खर्च नहीं कियाः भजनलाल शर्मा

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शमां ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत की ओर से जल जीवन मिशन को लेकर सरकार पर सवाल उठाए जाने के बीच कांग्रेस सरकार को बजट घोषणाओं के आंकड़े जारी कर पूछा कि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान पांच साल में की गई घोषणाओं का धरातल पर कितना काम हुआ। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में 626 बजट घोषणाओं पर एक धेला खर्च नहीं हुआ, जबकि 2208 घोषणाएं अधूरी छोड़ दी गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल के दौरान अंतिम वर्षों में राजनीतिक लाभ लेने के लिए ऐसी घोषणाएं की।

कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में कुल 4148 बजट घोषणाओं में से 626 पर शून्य खर्च हुआ और 2208 घोषणाएं पूरी नहीं हो सकीं। उन्होंने 450 करोड़ रुपए से 2 हजार पायलट ड्रोन, चार शहरों में 400 करोड़ रुपए के एमआईसी सेंटर, पांच पर्यटन स्थलों पर 125 करोड़ रुपए के गोल्फ कोर्स, 200 करोड़ रुपए के को-वर्किंग स्पेस और जयपुर में 125 करोड़ रुपए के विश्वकर्मा एसएमई टावर जैसी घोषणाओं का उदाहरण दिया। सीएम ने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने 90% बजट घोषणाओं की स्वीकृतियां जारी कर दी हैं और 80% पर काम पूरा या शुरू हो चुका है।

गहलोत ने होटलों से चलाई सरकार

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने पंचायत चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों की तरह पंचायत चुनाव में भी जनता ने विकास के पक्ष में भाजपा का समर्थन किया है। कांग्रेस की संभावित ने कहा कि बाड़ेबंदी कांग्रेस की संस्कृति रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए विधायकों को होटलों में रखा और वहीं से सरकार चलाई।

चौधरी और राठौड़ ने भी रखे आंकड़े

जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कांग्रेस शासन में जल जीवन मिशन को भ्रष्टाचार की भेट चढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उस दौरान कागजों में पाइपलाइन बिछाई गई, बिना कनेक्शन टंकियां बनाई गई और एक हजार करोड़ रुपए से अधिक का बजट लैप्स हुआ। उनके अनुसार, वर्तमान सरकार अब तक 15 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध करा चुकी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी कांग्रेस के पांच साल और भाजपा के 34 माह के काम काज की तुलना करते हुए सिंचाई, सड़क और ऊर्जा क्षेत्र के आंकड़े रखे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पांच साल में 52,182 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा विकसित हुई, जबकि भाजपा के 34 माह में 1.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र जुड़ा। इसी तरह कांग्रेस शासन में 13,160 किलोमीटर सड़कें बनीं, जबकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 18,917 किलोमीटर सड़कें बनाने का दावा किया।

गहलोत ने जेजेएम में नल कनेक्शन की रफ्तार को लेकर सरकार पर साधा निशाना

गहलोत ने अपनी 'बजट फाइल्स' सीरीज का पहला एपिसोड जारी करते हुए जल जीवन मिशन में नल कनेक्शन की रफ्तार को लेकर सरकार पर निशाना साथा। उनका दावा है कि कांग्रेस सरकार के एक साल में 13.88 लाख नल कनेक्शन दिए गए, जबकि भाजपा सरकार के तीन साल में 12.95 लाख कनेक्शन ही दिए जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के करीब 44 लाख परिवार अब भी नल से पानी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में 2025 तक हर घर तक पानी पहुंचाने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद एक साल में 25 लाख और बजट 2025-26 में 20 लाख नए कनेक्शन देने की घोषणा की गई। इसके बावजूद वर्ष 2024-25 में 25 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 9.44 लाख, वर्ष 2025-26 में 2.71 लाख और इस साल अक्टूबर तक महज 79 हजार कनेक्शन ही दिए गए। उन्होंने सवाल उठाया कि 45 लाख कनेक्शन के वादे के बावजूद तीन साल में 14 लाख कनेक्शन भी क्यों नहीं हो पाए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी जल जीवन मिशन के आंकड़ों पर सरकार से जवाब मांगा। गहलोत ने हर शनिवार 'बजट फाइल्स' के जरिए एक बड़ी बजट घोषणा के क्रियान्वयन का हिसाब सामने रखने की बात कही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery