Monday, April, 07,2025

60 हजार करोड़ रु. की लागत से बनेंगे 2750 KM के 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे

जयपुर: प्रदेश को दूसरे राज्यों से जोड़ने और राज्य के सड़क और बुनियादी डांचे के विकाम के लिए वित्तमंत्री दीया कुमारी ने सरकार के दूसरे पूर्ण बजट में विशेष फोकस किया है। चनट में बड़क निर्माण पर खास ध्यान दिया है।

इस बजट में 2750 किमी से अधिक लंबाई वाले 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनाने की घोषणा की गई है। इमके निर्माण में साठ हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। बजट में रोड शंकास्ट्रकार को मजबूत करने के साथ-साथ पार्किग, रेनोवेशन, आवासीय फ्लैट्स, बस स्टैंड के विस्तार और उभयन के लिए 780 करोड़ रुपार के कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही 12 हजार 50 करोड़ की लागत को 7 वर्षों को अपधि को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना के जरिए विकास कार्य किए जाएंगे। प्रदेश के नगरीय निकायों में 175 करोड़ की लागत से 500 पिंक टॉयलेट, ठोस कचरा संग्रहण और निस्तारण के लिए जीसीसी मॉडल पर 4 हजार हूपर, 100 अत्याधुनिक रोबोटिक सीवरेज सफाई मशीन से स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश के सभी शहर 50 हजार स्ट्रीस्ट लाइट्स से रोशन होंगे।

जयपुर में ये होंगे काम

• जयपुर स्थित प्रताप नगर आवासीय योजना में 325 करोड़ की लागत से 400 फ्लैट्स बनाए जाएंगे।
• जयपुर के स्वर्ण जयंती पार्क विद्याधर नगर को ऑक्सीजन जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। उदयपुर स्थित रामगिरी पहाड़ी बड़गांव को ऑक्सीजन हब के तौर पर विकसित किया जाएगा। इन दोनों कार्यों पर 15 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
• जयपुर की इंदिरा गांधी नगर योजना में 50 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जाएंगे 144 फ्लैट।
• जयपुर की मानसरोवर योजना में 35 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जाएंगे 160 फ्लैट्स।
• जयपुर की द्रव्यवती नदी को 50 करोड़ रुपए की लागत से पर्यटन की दृष्टि से अपग्रेडेशन किया जाएगा।
• जयपुर, जोधपुर, कोटा व अजमेर में सेक्टर सड़कों के निर्माण पर 575 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

वेस्ट वाटर मैनेजमेंट के ये होंगे कार्य

• शहरों में वेस्ट वाटर मैनेजमेंट और ट्रीटेड वॉटर के रियूज संबंधी कार्यों पर 4 हजार 230 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे
• 296 शहरों मेवेस्ट वाटर मैनेजमेंट और ट्रीटेड वॉटर को विभिन उपयोग में लिया जाएगा।
• जयपुर का ड्रेनेज मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
• जयपुर स्थित दहलावास सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के ट्रीटेड वॉटर के उपयोग के लिए हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल लागू किया जाएगा।      •  जयपुर स्थित हिंगोनिया गौशाला को 20 एमएलडी आवश्यक पानी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।          • कुम्हेर, सांगोद, श्रीगंगानगर, बीकानेर सहित 65 नगरीय निकायों के जल भराव क्षेत्र में ड्रेनेज और ग्रे वॉटर ट्रीटमेंट का कार्य किया जाएगा।

शहरों में सीवरेज और ड्रेनेज संबंधी ये होंगे कार्य

• प्रदेश के शहरों में सीवरेज और ड्रेनेज संबंधी कार्यों में 3 हजार 450 करोड रुपए खर्च होंगे।
• जयपुर, अजमेर, विराटनगर, बयाना, कांमा, बांदीकुई, बसवा, सूरजगढ़, नाथद्वारा, लक्ष्मणगढ़, अलवर, कोटा, खींवसर।
• सांचौर, पुष्कर, हनुमानगढ़ और संभाग्य मुख्यालय सहित 75 शहरों में सीवरेज गैप को चरणबद्ध तरीके से कवर किया जाएगा।
• चूरू शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट और स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट और एसटीपी के निर्माण का काम किया जाएगा।
• शहरों के आधारभूत ढांचे के विकास और सफाई व्यवस्था को बनाए रखने की दृष्टि से 2000 किमी लंबी पुरानी सीवरेज लाइन को अगले 4 सालों में बदला जाएगा।
• सीवरेज लाइनों के अंदर सीसीटीवी सर्वे द्वारा कंडीशन असेसमेंट करवा कर क्षतिग्रस्त भाग को बिना सड़क के खुदाई करें ट्रेंचलैस मैथड़ से बदलने का काम किया जाएगा
• प्रथम चरण में यह काम जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और भरतपुर में होगा।                                        • सीवरेज मैनहोल सफाई में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए 100 अत्याधुनिक रोबोटिक 3 इन 1 सीवरेज सफाई मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।                                                                                                                                            • सफाई मित्रों की सुरक्षा के लिए डिजिटल गैस डिटेकटर उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे
• नगर निगमों में सुपर सकर मशीनें खरीदी जाएंगी।                                                                                                       • ढूंढ चौराहा और पालवास चौराहे के आसपास क्षेत्र में सीवरेज और बरसाती पानी निकासी का काम किया जाएगा।
• अलवर न्यास योजना अरावली विहार फेज प्रथम, द्वितीय और अंबेडकर नगर के एमएन ब्लॉक में सीवर लाइन एवं नाले के निर्माण का काम किया जाएगा।
• उदयपुर स्थित नवरतन कॉलोनी में सीवरेज लाइन एवं कनेक्शन का काम किया जाएगा।
• भरतपुर में भरतपुर मथुरा बाईपास पर सेवर तिराहे से कंजौली तक नाली निर्माण कार्य किया जाएगा।
• अलवर में 200 फीट बाईपास तिजारा रोड और दिल्ली रोड पर नाला निर्माण और ड्रेनेज कार्य किया जाएगा।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery