Wednesday, October, 07,2026

विकसित भारत संकल्प सभा व सेवा ज्योति यात्रा के होंगे आयोजन

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को राजस्थान भाजपा बड़े स्तर पर 'सेवा संकल्प अभियान 2026' आयोजित करेगी। अभियान के तहत प्रदेशभर में 'विकसित भारत संकल्प सभा' और 'सेवा ज्योति यात्रा' के कार्यक्रम होंगे। पार्टी ने सभी जिला केंद्रों पर कार्यक्रमों की जिम्मेदारी मंत्रियों, सांसदों और प्रदेश पदाधिकारियों को सौंपी है। इन कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर से आमजन के साथ संवाद करते हुए जिला केंद्रों तक पहुंचेंगे। अभियान के तहत जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, झालावाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, अजमेर में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, अलवर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और हनुमानगढ़ में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनियां कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के सेवा संकल्प को पहुंचाया जाएगा जन-जन तक

कार्यक्रमों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल उद्बोधन होगा। प्रधानमंत्री मोदी जनता और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। इसके बाद सेवा की भावना और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रतीक के रूप में 'मशाल' प्रज्वलित की जाएगी। भाजपा के अनुसार इन आयोजनों के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

मंत्रियों-सांसदों को भी जिलों की जिम्मेदारी

इसी तरह भीलवाड़ा में उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, दौसा में मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, कोटा में राज्य मंत्री गौतम कुमार दक, बारां में मंत्री मदन दिलावर, नागौर में मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, पाली में मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जालौर में सांसद लुंबाराम चौधरी और चित्तौड़गढ़ में सांसद दामोदर अग्रवाल कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

बूथ से जिला केंद्र तक पहुंचेगा अभियान

भाजपा ने अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने की तैयारी की है। पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ से जनता के साथ संवाद करते हुए संबंधित जिला केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का कहना है कि 7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के शपथ लेने से शुरू हुआ शासन प्रमुख के रूप में उनका सार्वजनिक जीवन 7 अक्टूबर, 2026 को 25 वर्ष पूरा कर रहा है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के जरिए पार्टी उनके सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों को कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच ले जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery