Friday, January, 30,2026

पोस्टरों व रणनीतिक बैठकों से कोर्ट परिसर में चढ़ा चुनावी रंग

जयपुर: राजस्थान के विधि जगत में चुनावी रंग इन दिनों जोरों पर है। विभिन्न बार एसोसिएशनों के वार्षिक चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की सूची स्पष्ट हो गई है। जयपुर के प्रमुख बार एसोसिएशनों में अध्यक्ष पद सहित अन्य पदों की दौड़ में दमदार चेहरे उतर चुके हैं, जिससे कोर्ट परिसर चुनावी माहौल से सराबोर हो गया है। वकीलों के बीच चुनावी चर्चा, पोस्टरों की होड़ और रणनीतिक बैठकों ने कोर्ट परिसर में चुनावी रंग चढ़ा दिया है। उम्मीदवारों को बैलेट नंबर और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन 11 दिसंबर को, डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार और दी बार एसोसिएशन के चुनाव 12 दिसंबर को कराए जाएंगे।

राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशनः कुल 73 नामांकन दाखिल

राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के 42वें अध्यक्ष, महासचिव सहित कुल 73 नामांकन दाखिल हुए हैं। राजस्थान हाई कोर्ट में अध्यक्ष पद के लिए 6 अधिवक्ता उम्मीदवार मैदान में हैं, वहीं महासचिव पद के लिए 4 अधिवक्ता मैदान में हैं। बार के 42वें अध्यक्ष के लिए वोटिंग 11 दिसंबर को होगी। अध्यक्ष पद के लिए महेन्द्र शांडिल्य (निर्वतमान अध्यक्ष), अंशुमान सक्सेना, संगीता शर्मा, राजीव सोगरवाल, इन्द्रेश शर्मा, रामरूप मीणा, महासचिव पद के लिए 4 प्रत्याशी दीपेश शर्मा, प्रमिला शर्मा,
अशोक यादव, कैलाश चन्द्र पंचोली मैदान में हैं। उपाध्यक्ष के 2 पद के लिए 6 अधिवक्ता मनोज दीक्षित, श्वेता पारीक, अनुराग कलवटिया, टेकचंद शर्मा, सुनील शर्मा, शालिनी शेरोन शामिल हैं। संयुक्त सचिव के पद के लिए कुल 11 अधिवक्ता मैदान में हैं। सोशल सचिव के लिए 3 उम्मीदवार, कोषाध्यक्ष के लिए 6 उम्मीदवार, पुस्तकालय सचिव के लिए दो उम्मीदवार, पुस्तकालय सह-सचिव के लिए दो अधिवक्ता और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में हैं।

दी बार एसोसिएशन जयपुरः अलग-अलग पदों पर 66 उम्मीदवार

दी बार एसोसिएशन जयपुर में अध्यक्ष पद की दौड़ में सात दिग्गज उतर चुके हैं। अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार शर्मा, मनोज कुमार अजमेरा, मुरारी लाल शर्मा, नरपत सिंह तंवर, रजनीश गौड़, राकेश शर्मा, सोमेश चंद शर्मा मैदान में हैं। वहीं, महासचिव पद के लिए कुल 8 उम्मीदवार अर्जुन राजपुरोहित, बिंदिया शर्मा, गोविंद सिंह, इंतेखाब, पंकज शर्मा, राजेन्द्र कुमार शर्मा, सुनील गुप्ता और उमेश चौधरी, उपाध्यक्ष पर 5 उम्मीदवार घनश्याम गंगवाल, महेश कुमार भारद्वाज, मोनिका, नरेश कुमार सैन, रविन्द्र कुमार शर्मा और संयुक्त सचिव पर छह प्रत्याशी डिप्टी नारायण, मनीष कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, सुखदेव चौधरी, सुनील कुमार शर्मा और विशाल कुमावत मैदान में हैं। पुस्ताकालय सचिव पद के लिए छह, सांस्कृतिक सचिव पद के लिए 3, कोषाध्यक्ष पद के लिए 4, उपकोषाध्यक्ष पद के लिए 4 और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 23 उम्मीदवार मैदान में है। चुनाव 12 दिसम्बर को होंगे।

दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशनः कुल 40 उम्मीदवार मैदान में

दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन क्लेक्ट्रेट परिसर के चुनाव 12 दिसम्बर को होंगे। अध्यक्ष पद के लिए नरेन्द्र सिंह राजावत और संदीप शर्मा उम्मीदवार हैं। वहीं, महासचिव पद पर मनोज वर्मा और गजेन्द्र सिंह शेखावत आमने-सामने है। उपाध्यक्ष पद पर 5 उम्मीदवार रामकुमार जाट, संतोष कुमार शर्मा, दिलीप सिंह, प्रियंका गौड़ और कृष्णवीर यादव मैदान में है। संयुक्त सचिव पद पर 3 उम्मीदवार नम्रता शर्मा, तोसिफ अहमद और अर्चना शर्मा ने नामांकन भरा है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर 3, उप कोषाध्यक्ष पद पर 3, संगठन सचिव पद पर 2 और लाइब्रेरी सचिव पद पर 3, उपलाइब्रेरी सचिव पद पर दो और कार्यकारिणी सदस्य के लिए कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery