Tuesday, August, 12,2025

सैन समाज का प्रतिनिधिमंडल राहुल गांधी से मिला, टिकट देने की मांग की

जयपुर: देश के सैन समाज के प्रमुख नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से शिष्टाचार भेंट की। ऑल इंडिया कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद के नेतृत्व में इस मंडल ने राहुल गांधी से ओबीसी वंचित समाजों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के अभियान के तहत विस्तृत वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल में राजस्थान से ऑल इंडिया कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक राजेंद्र सेन, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत और कांग्रेस नेता योगेंद्र योगी भी मौजूद रहे। राजेंद्र ने सैन समाज के लिए प्रत्येक प्रदेश में दो विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर टिकट देने की मांग रखी।

सैन ने ओबीसी विभाग को अग्रिम संगठन का दर्जा देने और सैन समाज को माउथ पब्लिसिटी में उनकी विशेषज्ञता के आधार पर पार्टी के प्रवक्ता के रूप में नियुक्त करने की मांग भी उठाई। सैन समाज की यह क्षमता गॉड गिफ्ट है, जिससे पार्टी को व्यापक लाभ हो सकता है। गांधी ने सैन समाज को विधानसभा, लोकसभा और संगठन में उचित प्रतिनिधित्व देने का आश्वासन दिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery