Monday, November, 23,2026

प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों में जुटे मुख्य सचिव

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास रविवार को सियोल दौरे से जयपुर लौट आए। सियोल में IIAS कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के बाद उन्होंने शासन सचिवालय में प्रवासी राजस्थानी दिवस के तहत 8 से 10 दिसंबर तक होने वाले तीन दिवसीय आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और आयोजनों को सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि तीन दिवसीय आयोजनों की शुरुआत 8 दिसंबर को झुंझुनूं जिले के खेतड़ी स्थित अभयगढ़ में शेखावाटी हेरिटेज कार्यक्रम से होगी। इसमें शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों, स्थापत्य कला, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

9 दिसंबर को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सांस्कृतिक संध्या होगी। इसमें राजस्थान फाउंडेशन के 25 देशों में कार्यरत अध्यक्षों का स्वागत किया जाएगा। इसके जरिए प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास होगा। मुख्य आयोजन 10 दिसंबर को जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में प्रवासी राजस्थानी दिवस के रूप में होगा। इसमें उद्योग, ऊर्जा, पर्यटन, प्रवासी राजस्थानी, खनन और नगरीय विकास से जुड़े छह सेक्टोरल सत्र होंगे। इनमें निवेश की संभावनाओं, नीतिगत अवसरों और औद्योगिक विकास पर चर्चा की जाएगी।

भारतीय उद्योग संघ (सीआईआई) के सहयोग से होने वाले इन आयोजनों में देश-विदेश के उद्योगपतियों और निवेशकों के शामिल होने की संभावना है। इनके माध्यम से राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन, औद्योगिक विकास और निवेश की संभावनाओं को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा।

मुख्य सचिव की राज्य निर्वाचन आयुक्त से भेंट... निर्वाचन प्रबंधन की सीएस ने की सराहना

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रविवार को शासन सचिवालय स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने नगरीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के साथ निर्वाचन प्रबंधन में किए गए नवाचारों की सराहना की। उन्होंने आयोग की टीम को बधाई भी दी। भेंट के दौरान 'एक राज्य, एक चुनाव' की अवधारणा के तहत प्रदेश में हुए निर्वाचन के अनुभवों पर चर्चा हुई। चुनावों में मतदान प्रतिशत में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

नगरीय निकाय चुनावों में मतदान 71.84 से बढ़कर 73.56 प्रतिशत, ग्राम पंचायत चुनावों में 82.86 से बढ़कर 83.72 प्रतिशत और जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में 63.66 से बढ़‌कर 67.78 प्रतिशत हो गया। चुनावों में तकनीक के उपयोग में दौसा में एआई आधारित 'दौसा बॉट' ने 1,142 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 16,762 सवालों के जवाब दिए। जयपुर में वाहन अनुमति की ऑनलाइन व्यवस्था और चूरू एवं राजसमंद में वेबसाइट पर क्यूआर कोड से निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराने जैसे नवाचार किए गए। मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन, पुलिस, पर्यवेक्षकों, मतदान दलों और अन्य कार्मिकों के योगदान की सराहना की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery