Friday, June, 27,2025

सीधे आत्मा को छू जाते हैं 'ढाई आखर प्रेम के'

जयपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने मंगलवार को फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल स्टूडियो में संस्कृतिकर्मी रवि कामरा के साहित्य संकलन 'ढाई आखर प्रेम के' के 50वें विशेष अंक का लोकार्पण किया।

पवन अरोड़ा ने कामरा की साहित्यिक साधना की सराहना की और उन्हें लगातार सृजनरत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कुछ शब्द आपने ऐसे सहेज दिए हैं कि वे सीधे आत्मा को छू जाते हैं। इस अवसर पर फर्स्ट इंडिया टीम के सदस्य एंकर हिमाद्री शर्मा, एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत और मार्केटिंग के आशीष अमन भी मौजूद रहे। बता दें कि रवि कामरा का यह संकलन वर्ष 1982-83 में शुरू हुआ था, जब 'धर्मयुग' जैसी पत्रिकाएं शिखर पर थीं और सोशल मीडिया का कोई अस्तित्व नहीं था। तब लाल रंग की एक डायरी में प्रभावशाली शेर और कविताएं सहेजने का यह निजी प्रयास धीरे-धीरे एक डिजिटल साहित्यिक पहल में तब्दील हो गया। मई 2021 से कामरा हर माह 'ढाई आखर प्रेम के' का पीडीएफ संस्करण जारी कर रहे हैं, जो देशभर के साहित्य प्रेमियों तक पहुंचता है। यह संकलन प्रतिष्ठित अखबारों और पत्रिकाओं में प्रकाशित शायरी, कविताएं, सूक्तियां और विचारों का बेजोड़ संग्रह है।

इसमें बशीर बद्र, जावेद अख्तर, गुलजार, कैफ भोपाली, सुदर्शन फाकिर, शीन काफ निजाम और वसीम बरेलवी जैसे दिग्गज शायरों की रचनाओं के साथ-साथ समकालीन और अनाम रचनाकारों की भावपूर्ण अभिव्यक्तियां भी शामिल हैं। अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर रवि कामरा मानते हैं कि कविता से उनका लगाव शब्दों से उनके गहरे भावनात्मक जुड़ाव का परिणाम है। वे कहते हैं कि अगर मानवीय रिश्तों या दिल को छू जाने वाली कोई बात पढ़ता था, तो वह वह सीधे आत्मा तक उत्तर जाती थी। उनका मानना है कि रचना तभी सार्थक है, जब वह पाठकों तक पहुंचे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery