Wednesday, February, 04,2026

पाक जासूस शकूर खान कोर्ट में पेश, सात दिन के रिमांड पर भेजा

जयपुर: जैसलमेर से सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में शकूर खान मंगलियार को गिरफ्तार किया है।

शकूर खान वर्तमान में जैसलमेर के जिला रोजगार कार्यालय में सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एएओ) के रूप में कार्यरत है और पूर्व कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद का निजी सहायक (पीए) रह चुका है। जयपुर की सीजेएम कोर्ट फर्स्ट ने मंगलवार को शकुर को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके। स्पेशल पीपी आईबी सुदेश कुमार सत्तवान ने बताया कि सुरक्षा एजेंसी ने 10 दिन का रिमांड मांगा था, जिसके बाद कोर्ट ने 7 दिन का रिमांड दिया है। अब 10 जून को उसे फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

लंबे समय से था ISI और पाक एम्बेसी के संपर्क में

इंटेलिजेंस के आईजी विष्णुकांत ने बताया कि वह लंबे समय से आईएसआई और पाकिस्तान एम्बेसी के एक दर्जन से ज्यादा अधिकारियों से लगातार संपर्क में था। उन्हीं के कहने पर बॉर्डर के आसपास होने वाली सेना की प्रत्येक सूचना व्हाट्सएप से पाकिस्तान भेज रहा था। आरोपी शकूर से पांच दिन तक केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त पूछताछ के बाद राजस्थान इंटेलिजेंस ने उसे गिरफ्तार किया। शकूर आईएसआई के 13 लोगों से व्हाट्सएप के जरिए संपर्क में था और कुछ अन्य लोगों को भी गुप्त सूचना पाकिस्तान भेज चुका है। वह भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर मंगलियों की ढाणी, बड़ोड़ा गांव का रहने वाला है।

दानिश की मदद से कई बार पाक का वीजा लिया

जांच में खुलासा हुआ है कि शकूर खान पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में था। दानिश, जिसे जासूसी गतिविधियों के कारण मई 2025 में भारत से निष्कासित कर दिया गया था। वह इस जासूसी नेटवर्क का हिस्सा था। इस नेटवर्क में हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा भी शामिल थी, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शकूर के मोबाइल फोन में कई पाकिस्तानी नंबर मिले हैं, जिनमें से कुछ दानिश और ज्योति के साथ संबंधों की ओर इशारा करते हैं। सूत्रों के अनुसार जांच में यह भी सामने आया है कि शकूर ने दानिश की मदद से कई बार पाकिस्तान का वीजा प्राप्त किया और कम से कम सात बार पाकिस्तान की यात्रा की। इन यात्राओं के दौरान वह आईएसआई एजेंटों के संपर्क में रहा और व्हाट्सएप जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए संवेदनशील जानकारी साझा करता था।

कासिम भी था ज्योति मल्होत्रा की तरह दानिश के संपर्क में

जानकारी के अनुसार डीग से कुछ दिन पहले पकड़े गए पाकिस्तानी जासूस और आईएसआई एजेंट मोहम्मद कासिम भी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की तरह भारत में पाकिस्तान हाई कमीशन के अफसर रहे एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में था। सूत्रों के मुताबिक कासिम से पूछताछ में सामने आया है कि उसका बड़ा भाई हसीन भी पाकिस्तान जाकर आया था और आईएसआई से जासूसी की ट्रेनिंग ली थी। हसीन दोबारा पाकिस्तान जाना चाहता था, लेकिन वीजा संबंधी समस्या के चलते वह नहीं जा पाया। ऐसे में उसने अपने छोटे भाई कासिम को पाकिस्तान भेजा था।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery