Saturday, August, 01,2026

टर्नओवर बढ़ाने के लिए OYO ने की हजारों फर्जी बुकिंग

जयपुर: ऑनलाइन और वॉक-इन के माध्यम से होटल के कमरे बुक कराने वाली ओयो कंपनी ने वार्षिक टर्नओवर बढ़ाने के लिए जयपुर के एक रिसोर्ट के नाम पर हजारों फर्जी बुकिंग कर दीं। जीएसटी विभाग ने जब रिसोर्ट पर 2.66 करोड़ रुपए बकाया होने का नोटिस भेजा, तब यह मामला सामने आया। इस मामले को लेकर साबू सोडियम क्लोरो लिमिटेड कंपनी के निदेशक मदनसिंह जैन ने ओयो कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ अशोक नगर थाने में इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज एफआईआर के अनुसार, साबू सोडियम की सी स्कीम, जयपुर स्थित समस्कारा रिसोर्ट और ओयो के बीच होटल के रूम बुकिंग के लिए वर्ष 2019-20 में तीन महीने की लॉकिंग अवधि के साथ 12 माह का अनुबंध हुआ था। इस दौरान ओयो ने समस्कारा कंपनी को कुल 10.95 करोड़ रुपए की बुकिंग दिलाई।

इसका जीएसटी भुगतान समस्कारा कंपनी ने कर दिया। आरोप है कि ओयो कंपनी ने अनुबंध समाप्त होने के बाद वर्ष 2020-21 में वार्षिक टर्नओवर बढ़ाने के उद्देश्य से झूठे तथ्य पेश कर 22.22 करोड़ रुपए का फर्जी व्यापार दर्शाया। इस आधार पर जीएसटी विभाग ने अप्रैल, 2024 में समस्कारा रिसोर्ट को 2.66 करोड़ रुपए चुकाने का नोटिस भेजा। नोटिस मिलने के बाद कंपनी ने जब दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की तो यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery