Wednesday, June, 17,2026

दो किलोमीटर तक का रास्ता हुआ साफ अतिक्रमणों पर चला बुलडोजर

जयपुर: जेडीए ने शहर की प्रमुख सड़कों को अतिक्रमण-मुक्त बनाने की मुहिम के तहत मानसरोवर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 फीट सेक्टर रोड से करीब दो किमी तक फैले अतिक्रमणों को हटाया। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने मानसरोवर के वरुण पथ के सामने स्थित तिरूपति विहार, श्याम वाटिका और अशोक विहार तक सड़क सीमा में आ रहे स्थायी एवं अस्थायी अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर रास्ता साफ कराया। जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के निर्देश पर जोन पीआरएन क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान कई प्रकार के अवैध निर्माण हटाए गए। इससे पहले संबंधित अतिक्रमणकर्ताओं को जेडीए एक्ट के तहत नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए पाबंद किया गया था, लेकिन निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होने पर सामूहिक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery