Saturday, August, 01,2026

मानव तस्करी रोकने को संवेदनशील पुलिस जरूरी: सचिन मित्तल

जयपुर: विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर गुरुवार को जयपुर पुलिस लाइन में बंधुआ मजदूरी, मानव तस्करी की रोकथाम और प्रभावी कार्रवाई विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें अधिकारियों को मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी की रोकथाम, पीड़ितों की पहचान, बचाव, कानूनी प्रावधानों और पुनर्वास की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

उद्घाटन सत्र में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने कहा कि मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी संगठित अपराध हैं। इनकी रोकथाम के लिए पुलिस का संवेदनशील होना, त्वरित कार्रवाई करना और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक मामले में पीड़ित-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाते हुए कानूनों का प्रभावी और सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यशाला में इंटरनेशनल जस्टिस मिशन जयपुर के तकनीकी सलाहकार एडवोकेट प्रधान, एडवोकेट जे. जेम्स, स्टेट प्रोग्राम डायरेक्टर केरेन पीटरसन, विशेष पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश सहित अन्य अधिकारियों ने बंधुआ मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम, नवीन मानक संचालन प्रक्रिया, बचाव अभियान तथा पीड़ितों के संरक्षण और पुनर्वास में विभिन्न विभागों की भूमिका पर जानकारी दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery