Friday, October, 02,2026

'फील्ड में उतरो... जनता को मत कटवाओ चक्कर'

जयपुर: अधिकारी फील्ड में सक्रिय रहें और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करें। जनता को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ने चाहिए।

महापौर सुनील कोठारी ने बुधवार को सांगानेर और मानसरोवर जोन की मैराथन समीक्षा बैठक में अधिकारियों को यह स्पष्ट संदेश दिया। तीन घंटे से अधिक चली बैठक में जोनवार प्रशासनिक व्यवस्था, राजस्व वृद्धि, सफाई, संसाधनों और विकास कार्यों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई और अधिकारियों से क्षेत्रवार फीडबैक लिया गया।

महापौर ने कहा कि जयपुर नगर निगम को जनता का नगर निगम बनाया जाए और जनहित को प्राथमिकता दी जाए। शिकायतों का प्रभावी तरीके से निस्तारण हो और अधिकारियों की मौजूदगी फील्ड में नजर आए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए मासिक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि समस्याओं पर नियमित संवाद हो और उनका समाधान किया जा सके।

महापौर ने अधिकारियों, कर्मचारियों, पार्षदों और स्वच्छता योद्धाओं को टीम भावना से काम करने का संदेश देते हुए कहा कि यह संकल्प तभी साकार होगा, जब सभी एकजुट होकर जिम्मेदारी निभाएंगे। बैठक में उपमहापौर सरोज कंवर, अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल सहित संबंधित वार्ड पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी और स्वच्छता योद्धा मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery