Wednesday, October, 07,2026

दीपावली से पहले ट्रैफिक प्लान तैयार, सुरक्षा पर खास निगरानी

जयपुर: दिवाली, दशहरा, पर्यटन सीजन और बड़े धार्मिक-सामाजिक आयोजनों को देखते हुए जयपुर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। खासतौर पर परकोटे और प्रमुख बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ व वाहनों के दबाव से निपटने के लिए पुलिस, यातायात, नगर निगम, पर्यटन विभाग और व्यापारिक संगठनों के बीच समन्वित कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल की अध्यक्षता में मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जयपुर व्यापार महासंघ सहित विभिन्न बाजार व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें शहर को सुरक्षित, व्यवस्थित और पर्यटकों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए कई अहम सुझावों पर चर्चा हुई।

त्योहारों और पर्यटन सीजन के दौरान प्रमुख बाजारों में जरूरत के अनुसार वन-वे व्यवस्था लागू करने, पीक आवर में भारी एवं मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने और मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने के लिए खाली मैदानों व अन्य स्थानों पर अस्थायी अथवा सैटेलाइट पार्किंग विकसित करने पर चर्चा हुई। अवैध पार्किंग रोकने के लिए टोइंग वाहन और क्रेन नियमित रूप से तैनात करने का भी सुझाव दिया गया।

अतिक्रमण हटाने और ई-रिक्शा रूट तय करने पर जोर

पैदल यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए फुटपाथ और सड़कों से अस्थायी अतिक्रमण हटाने को लेकर पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई पर जोर दिया गया। दुकानों के बाहर सामान फैलाने पर रोक के लिए व्यापार मंडलों के साथ सहमति बनाने की बात कही गई। बाजारों में ई-रिक्शा और ऑटो के लिए निर्धारित जोन और रूट तय करने तथा सड़क के बीच सवारी उतारने चढ़ाने पर रोक के लिए प्रवेश-निकास पर ड्रॉप-ऑफ और पिक-अप पॉइंट चिह्नित करने पर भी चर्चा हुई।

व्यापारियों ने दिए सुरक्षा और पार्किंग के सुझाव

जयपुर व्यापार महासंघ ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान, CCTV नेटवर्क को पुलिस निगरानी से जोड़ने और बड़े आयोजनों में ड्रोन से निगरानी का सुझाव दिया। अधिकतम दो घंटे की पार्किंग, स्पष्ट पार्किंग/नो पार्किंग साइनेज, बड़ी चौपड़ पार्किंग के बेहतर उपयोग, लंबे समय से खड़े स्थानीय वाहनों को हटाने और पीक आवर में अतिरिक्त यातायात पुलिस तैनात करने की मांग भी रखी गई। बिना लाइसेंस गाइडों पर नियंत्रण और चारदीवारी में ऑटो संचालन व्यवस्थित करने पर भी चर्चा हुई।

रात्रिकालीन पुलिस गश्त पर रहेगी विशेष निगरानी

व्यापार महासंघ ने दीपावली के दौरान रात्रिकालीन पुलिस गश्त और यातायात व्यवस्था बढ़ाने, सड़क किनारे अनधिकृत पटाखा बिक्री पर नियंत्रण, भिक्षावृत्ति, महिला सुरक्षा, बाजारों में पुलिस सहायता केंद्र और आपातकालीन संपर्क व्यवस्था मजबूत करने के सुझाव दिए। महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल ने कहा कि दीपावली पर देशी-विदेशी पर्यटकों और आमजन की बड़ी संख्या में
आवाजाही की संभावना है, इसलिए सुरक्षा, पार्किंग और यातायात व्यवस्था देर रात तक प्रभावी रखने की जरूरत है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने व्यापारियों के सुझावों पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रदीप मोहन शर्मा और डीसीपी यातायात प्रवीण नायक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery