Wednesday, October, 07,2026

दीपावली पर जयपुर में 10 हजार नई लाइटें लगाएगा नगर निगम

जयपुर: दीपावली पर जयपुर शहर की प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नगर निगम जयपुर की ओर से 10 हजार नई लाइटें लगाई जाएंगी। प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में रोशनी की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही दीपावली के दौरान सफाई व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। महापौर सुनील कोठारी ने दीपावली की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को प्रकाश और सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। त्योहार के दौरान शहर में बढ़ने वाले अतिरिक्त कार्यभार को देखते हुए निगम की ओर से अतिरिक्त संसाधन भी लगाए जाएंगे।

जनता को दें राहत... दफ्तरों के न लगवाएं चक्करः कोठारी

नगर निगम जयपुर को सिर्फ दफ्तरों तक सीमित रखने के बजाय 'जनता का नगर निगम' बनाने की दिशा में महापौर सुनील कोठारी ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है। विद्याधर नगर जोन की दो घंटे से अधिक चली मैराथन समीक्षा बैठक में महापौर ने कहा कि जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और आमजन को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए नगर निगम के
चक्कर नहीं लगाने पड़ें। शिकायतों का प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि वे फील्ड में सक्रिय रहें और मौके पर सामने आने वाली कमियों को तत्काल दूर करें। महापौर ने कहा कि सफाई का अर्थ केवल झाड़ लगाना नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित रखना है।

दिवाली से पहले सफाई-रोशनी दुरुस्त करने के निर्देश

दीपावली को देखते हुए सफाई के साथ सड़कों पर पेचवर्क, पर्याप्त विद्युत प्रकाश और सीएनडी वेस्ट हटाने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अभियंता विद्युत को अंधेरे वाले स्थानों का सर्वे कर आवश्यकतानुसार उचित वाट की लाइट लगाने को कहा गया, ताकि पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित हो सके। बैठक में स्थानीय पार्षदों ने हूपर्स, प्रकाश व्यवस्था, यूडी टैक्स, सीवर लाइन, पशु प्रबंधन और अवैध अतिक्रमण से जुड़ी समस्याएं उठाई। महापौर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

मंगलवार को बंद रहेंगी मीट-मांस की दुकानें

महापौर सुनील कोठारी और उपमहापौर सरोज कंवर ने पशु प्रबंधन अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंगलवार को मीट-मांस की दुकानें खुली नहीं रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। महापौर ने अधिकारियों को जोन स्तर पर व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फील्ड में सामने आने वाली कमियों को तत्काल दूर किया जाए और निगम की योजनाओं एवं सेवाओं का वास्तविक लाभआमजन तक पहुंचाना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है

'जनता भी बने सफाई अभियान की भागीदार'

महापौर ने आगामी त्योहारों को देखते हुए पार्षदों से आमजन की जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। लोगों से खुले में कचरा नहीं डालने और शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर एक टीम के रूप में काम करेंगे, तभी जयपुर को बेहतर बना पाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery