Sunday, August, 23,2026

जेडीए ने 4 कोचिंग सेंटर किए सील

जयपुर: गोपालपुरा बाईपास स्थित 10-बी स्कीम में अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटरों पर जेडीए ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। इंजीनियरिंग शाखा की मदद से जेडीए ने आकाश, बी-टू-ई, सीएलसी और अनएकेडमी के सेंटर सील कर दिए। चारों संस्थानों में बेसमेंट में बिना आवश्यक स्वीकृति के व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने का मामला सामने आया था। जेडीए ने यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना में की।

जेडीए के अनुसार संबंधित संस्थानों के परिसर प्लॉट नंबर बी-43, बी-44ए, 294, बी-35 और बी-41 से जुड़े हैं। जांच में भवन विनियमों के तहत कोचिंग संचालन के लिए आवश्यक स्वीकृति नहीं होने तथा निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद जेडीए एक्ट की धारा 32 के तहत पहले नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। नोटिस के बावजूद नियम विरुद्ध गतिविधियां किए जाने पर जेडीए ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्रवेश द्वारों पर ताले लगाकर पुख्ता सीलिंग की गई।

नियमों का उल्लंघन तो होगा एक्शन

जेडीए अधिकारियों के मुताबिक गोपालपुरा बाईपास क्षेत्र में कोचिंग संस्थानों की जांच लगातार जारी है। हाल ही में 12 कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा गया था। इससे पहले गुरुवार को भी दो कोचिंग सेंटर सील किए गए थे। जेडीए ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery