Monday, August, 03,2026

143 करोड़ के लैड स्क्रैप फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड राजेंद्र गिरफ्तार

जयपुर: वस्तु एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) की जयपुर इकाई ने करीब पांच माह से फरार चल रहे लैंड स्क्रैप कारोबारी राजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर बिना बिल और जीएसटी भुगतान के 143.30 करोड़ रुपए का लैंड स्क्रैप बेचने तथा 25.79 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी करने का आरोप है। आर्थिक अपराध न्यायालय ने उसे 14 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, फरवरी 2026 में कालाडेरा औद्योगिक क्षेत्र में पुरानी बैटरियों से सीसा निकालकर बिना बिल के लैड स्क्रैप बेचने की सूचना मिलने पर डीजीजीआई ने 10-11 मार्च को कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। कार्रवाई के बाद राजेंद्र यादव और उसका सहयोगी जितेंद्र यादव फरार हो गए थे। जितेंद्र को मार्च में ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि राजेंद्र लगातार ठिकाने बदलता रहा। चौमूं के मगध नगर स्थित उसके निर्माणाधीन मकान पर शुक्रवार को छापेमारी कर उसे दबोच लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने करीब 7,201.529 मीट्रिक टन लैंड स्क्रैप बिना बिल के बेचा। पूछताछ में उसने दिल्ली के दो कारोबारियों को अवैध आपूर्ति करने और हवाला के जरिए भुगतान मिलने की जानकारी भी दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery