Friday, September, 26,2025

श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग, सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि आज

जयपुर: राजस्थान की राजनीति के कद्दावर नेता और बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का बुधवार देर रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हृदयाघात से निधन हो गया। 85 वर्षीय कर्नल सोनाराम ने सेना में 25 साल सेवा देने के बाद करीब 31 साल तक राजनीति में सक्रिय रहकर पश्चिमी राजस्थान में अपनी अमिट पहचान बनाई।

उनकी पार्थिव देह विशेष विमान से बाड़मेर के उत्तरलाई एयरबेस पहुंची, जहां से सड़क मार्ग से उनके बाड़मेर स्थित निवास पर लाई गई। पार्थिव देह के पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग और नेता अंतिम दर्शन के लिए जुटे।

कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय नेताओं सहित हजारों समर्थकों ने कर्नल को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे क्षेत्र में गम का माहौल रहा और लोग उनके सादगी भरे जीवन व किसानों के लिए किए गए कार्यों को याद करते रहे। इसके बाद पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ ले जाया गया, जहां शुक्रवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

सेना से राजनीति तक का सफर

कर्नल सोनाराम का जन्म जैसलमेर के मोहनगढ़ में एक जाट परिवार में हुआ था। उन्होंने जोधपुर के एम.बी. एम. इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.ई. की डिग्री हासिल करने के बाद 1966 में भारतीय सेना जॉइन की। 1971 के भारत-पाक युद्ध में वीरता के लिए उन्हें विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया। 1994 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। वे 1996, 1998 और 1999 में कांग्रेस के टिकट पर बाड़मेर-जैसलमेर से लोकसभा सांसद बने। 2008 से 2013 तक बायतू से कांग्रेस विधायक भी रहे। 2014 में भाजपा में शामिल होकर उन्होंने दिग्गज नेता जसवंत सिंह को हराकर फिर से बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर जीत दर्ज की। 2023 में उन्होंने गुड़ामालानी से चुनाव लड़ा। उन्हें किसानों की आवाज के रूप में जाना जाता था। सैनिकों, किसानों और वंचित वर्गों के मुद्दे वे लगातार संसद और सड़क पर उठाते रहे। उनकी सादगी और स्पष्टवादिता ने उन्हें जन-जन का नेता बनाया।

राज्यपाल व सीएम सहित कई नेताओं ने जताई संवेदना

कर्नल सोनाराम के निधन पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery