Saturday, August, 15,2026

डॉ. मुखर्जी के कारण पश्चिम बंगाल का अस्तित्व बचाः तिवाड़ी

जयपुर: भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा जयपुर शहर की ओर से महावीर पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने डॉ. मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश के विभाजन के समय पूरे बंगाल को मुस्लिम बहुल मानकर अलग किए जाने की तैयारी थी, लेकिन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में हुए आंदोलन के कारण पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा बना रहा। उन्होंने कहा कि मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे जिले भी उनके प्रयासों से तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान में जाने से बच सके। तिवाड़ी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए संघर्ष किया तथा जम्मू-कश्मीर में विशेष प्रावधानों का विरोध करते हुए 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे' का नारा दिया। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने का निर्णय डॉ. मुखर्जी के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की भूमिका की भी सराहना की।

मुखर्जी का जीवन राष्ट्रीय एकात्मता का प्रतीकः गोयल

जिला शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र भक्ति, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकात्मता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि डॉ. मुखर्जी ने मंत्री पद छोड़कर 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की और राष्ट्र हित के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। कार्यक्रम में विधायक कालीचरण सराफ, विधायक गोपाल शर्मा, चंद्रमोहन बटवारा, प्रभुलाल सैनी, श्रवण सिंह बगड़ी, नवरत्न नराणिया, रेखा राठौड़, भारती खंडेलवाल, राजेश तांबी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery