Friday, September, 26,2025

एक तरफा प्यार में पहले महिला को, फिर खुद को मारी गोली

भरतपुर:  मथुरा गेट थाना इलाके में बुधवार को एक युवक ने एकतरफा प्यार में पहले महिला को गोली मारी, इसके बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

घायल महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार मथुरा गेट थाना इलाके में रामबाबू (45) किराए पर रहता था। आरोप है कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे महिला (42) का पति घर से बाहर चला गया था। इसके बाद रामबाबू उसके घर पहुंचा। उसने पहले महिला को गोली मारी, इसके बाद खुद को गोली मार ली। महिला के हाथ में गोली लगी है। महिला का पति और उसका देवर मोबाइल की दुकान करते हैं। पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि रामबाबू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उधर, मृतक रामबाबू की बहन ने कहा कि दोनों में प्रेम संबंध थे।

घर में घुसकर महिला का गला दबाया

महिला ने बताया कि वह पड़ोसियों के घर से कूदकर उसके घर आया। आते ही रामबाबू ने उसका गला दबाने की कोशिश की। विरोध करने पर रामबाबू ने कट्टा निकालकर उस पर गोली चला दी। वह भागते हुए नीचे आई और अपनी देवरानी को घटना के बारे में बताया। देवरानी ने अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। देवर ने घर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया। घायल महिला ने बताया कि रामबाबू उसे 4 साल से परेशान कर रहा था। कई बार पुलिस में शिकायत भी की थी। लेकिन फिर भी वह लगातार परेशान कर रहा था। महिला का पति और उसका देवर मोबाइल की दुकान पर गए हुए थे। रामबाबू उनके पड़ोस में रहता था।

पत्नी रहती है पीहर में

रामबाबू की बहन ममता मथुरा गेट थाना इलाके के गुलाल कुंड में रहती है। जैसे ही उसे घटना का पता चला, वह मौके पर पहुंची। रामबाबू (मृतक) मूल रूप से डीग जिले के सीकरी का रहने वाला था। फिलहाल, मथुरा गेट थाना इलाके में रहता था। उसके 3 बच्चे हैं। उसकी पत्नी कोलकाता की रहने वाली है। वह साथ में नहीं रहती। वह कोलकाता में है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery