Friday, October, 02,2026

'कांग्रेस की गणित कमजोर है तो ट्यूशन लगवा देंगे'

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को बाड़मेर के चौहटन में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता उनकी सरकार की ओर से युवाओं को दी जा रही सरकारी नौकरियों का हिसाब रखें। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि "कांग्रेस की गणित कमजोर है तो ट्यूशन लगवा देंगे।" भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने 4 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया है। इसके तहत अब तक 1.89 लाख से अधिक पदों पर नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं, जबकि 1.22 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा करीब सवा लाख पदों का भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में युवाओं के हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसके शासन में युवाओं के सपने प्रभावित हुए, जबकि वर्तमान सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाने के साथ तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया।

2,824 करोड़ के विकास कार्यों की सौगातः मुख्यमंत्री ने जोधपुर संभाग के बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, पाली, फलोदी और सिरोही जिलों में 2,824 करोड़ रुपए से अधिक के 1,000 से ज्यादा विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 2,045 करोड़ रुपए से अधिक के 763 कार्यों का शिलान्यास और 778 करोड़ रुपए के 250 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

बाड़मेर में 31 दिसंबर तक टैंकरों से पानी

मुख्यमंत्री ने बाड़मेर में 31 दिसंबर तक टैंकरों से जल परिवहन जारी रखने की घोषणा की। कम वर्षा वाले क्षेत्रों में जिला कलेक्टर को एक करोड़ रुपए तक के आकस्मिक कार्य स्वीकृत करने का अधिकार देने तथा बाड़मेर, बालोतरा और जैसलमेर में चारा डिपो शुरू करने की घोषणा भी की। करीब एक लाख करोड़ रुपए की राम जल सेतु लिंक परियोजना में 41 हजार करोड़ के कायदिश जारी हो चुके हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery