Monday, August, 10,2026

बेंगलुरु में गूंजा 'पधारो म्हारे देस'... प्रवासी राजस्थानियों को सीएम ने दिया न्योता

बेगलुरु/जयपुर': मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बैंगलुरु में आयोजित प्रवासी राजस्थानी संगम को संबोधित करते हुए प्रवासी राजस्थानियों से प्रदेश की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने का असह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानी पूरी दुनिया में राजस्थान की मिट्टी को खुशबू, संस्कृति और परंपराओं को पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने 'कर्मभूमि से मातृभूमि' अभियान के जरिए अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम और योगदान की भावना दिखाई है। जल संरक्षण सहित सामाजिक सरोकार के कार्यों में भी उनकी भागीदारी सराहनीय है। सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानियों को 10 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि प्रवासियों के अनुभव, सुझाव और सहभागिता से राजस्थान की विकास यात्रा को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान देश की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। राज्य की जीएसडीपी वृद्धि दर 12% से अधिक है और प्रति व्यक्ति आय 2 लाख रुपए से अधिक हो गई है।

बेंगलुरु की टेक्नोलॉजी और राजस्थान की उद्यमशीलता का संगम

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि बेंगलुरु की टेक्नोलॉजी और राजस्थान की उद्यमशीलता के संगम से विकास का नया अध्याय लिखा जा सकता है। व्यापार केवल ट्रांजेक्शन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि ट्रांसफॉर्मेशन का माध्यम भी बनना चाहिए। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से व्यापार के साथ सेवा और सामाजिक सरोकारों के जरिए प्रदेश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

राजस्थान की विकास यात्रा से जुड़ें प्रवासी राजस्थानी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बेंगलुरु में राजस्थान फाउंडेशन के विभिन्न चैप्टर्स के अध्यक्षों के साथ चर्चा की। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से अपने अनुभव, वैश्विक नेटवर्क और विशेषज्ञता के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी अपनी क्षमताओं का उपयोग नवाचार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, पर्यटन, स्टार्टअप, कृषि, जल संरक्षण और सामाजिक विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में निवेश करने वाले प्रवासियों को राज्य सरकार हरसंभव सहयोग उपलब्ध करवाएगी। निवेश प्रस्तावों पर सिंगल विंडो क्लीयरेस के माध्यम से प्राथमिकता से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, बैटरी निर्माण, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, फूड प्रोसेसिंग, आईटी और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

नड्डा-भजनलाल ने रवाना किए 10 हाईटेक ब्लड कलेक्शन वाहन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को 10 नवीन अत्याधुनिक रक्त संग्रहण एवं परिवहन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह, सांसद मदन राठौड़ सहित मंत्रिपरिषद के सदस्य, सांसद, विधायक और संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। राजस्थान में वर्तमान में कुल 286 ब्लड बैंक संचालित है, जिनमें 66 राजकीय ब्लड बैंक हैं। प्रदेश में प्रतिवर्ष करीब 9 लाख यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है। स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के माध्यम से करीब 5 लाख यूनिट रक्त एकत्र किया जाता है। नवीन रक्त संग्रहण एवं परिवहन वाहनों के माध्यम से अब दूरदराज के क्षेत्रों में भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जा सकेंगे। इससे रक्त संग्रहण बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery