Friday, September, 25,2026

दफ्तरों से निकलें अफसर... फील्ड में जाकर देखें काम

जयपुर: सरकार की विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक समय पर पहुंचे, इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को अहम निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं की स्वीकृति, निविदा और कार्यदिश की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और सभी विकास कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। परियोजनाओं में लापरवाही या देरी सामने आने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दफ्तरों से बाहर निकलकर फील्ड में जाने और योजनाओं एवं विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। सीएम गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राज उन्नति की 9वीं बैठक में करीब 15 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं, योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वीकृति, निविदा और कार्यादेश की प्रक्रिया समय पर पूरी हो तथा सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी हों। अधिकारियों को दफ्तरों से बाहर निकलकर फील्ड में निरीक्षण करने और योजनाओं की हर स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

पंचायत मुख्यालयों पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र

ग्रामीण युवाओं को अध्ययन और डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अटल ज्ञान केंद्रों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। पहले चरण में 2,052 केंद्र स्वीकृत हैं, जिनमें 628 पूरे हो चुके हैं। दूसरे चरण में 3 हजार केंद्र प्रस्तावित हैं। इनमें पुस्तकालय, ई-लाइब्रेरी, ई-मित्र और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधाएं होंगी। मुख्यमंत्री ने वीबी-जीरामजी योजना के तहत जुलाई से अब तक 3.29 करोड़ मानव दिवस रोजगार सृजित होने की जानकारी लेते हुए पात्र परिवारों को समय पर रोजगार और भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery